Sonakshi Malaika Dress : क्या सोनाक्षी सिन्हा ने पहनी मलाइका अरोड़ा की ड्रेस? खुद ही देखें तस्वीरें
10वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मलाइका अरोड़ा की व्हाट कलर की डीप नेक हॉट ड्रेस आपको याद है? सोनाक्षी सिन्हा ने हूबहू वैसी ही ड्रेस पहनी है। आप खुद ही देख लें।
नई दिल्ली, जेएनएन। 10वें वोग ब्यूटी अवॉर्ड्स में मलाइका अरोड़ा की व्हाट कलर की डीप नेक हॉट ड्रेस आपको याद है? ज़ाहिर है आपको याद ही होगी क्योंकि उस ड्रेस में मलाइका इतनी हॉट लग रही थीं कि उनसे नज़र हाटाना मुश्किल हो रहा था। हॉट रेड लिपस्टिक और व्हाइट कलर की ड्रेस में मलाइका ने महफिल लूट ली थी। ब्यूटी अवॉर्ड्स से उनकी कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।
आप सोच रहे होंगे कि ये सब बातें हम आचनक आपको क्यों याद दिला रहे हैं? तो हम आपको इसलिए याद दिला रहे हैं क्योंकि अब मलाइका जैसी हूबहू ड्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने भी पहनी है। या अगर हम ये कहें कि मलाइका की ही ड्रेस सोनाक्षी ने पहनी है तो शायद गलत नहीं होगा। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो हूबहू वही सफेद कलर की ड्रेस पहने नज़र नहीं आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी ने मलाइका की तरह हॉट रेड लिपस्टिक नहीं लगाई हुई है।
सोनाक्षी ने मलाइका की ड्रेस पहनी है, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि दोनों की ड्रेस की डिजाइनर सेम हैं। इस ड्रैस को डिजाइन किया है Kristian Aadnevik ने। Kristian Aadnevik ने ब्यूटी अवॉर्ड्स के वक्त मलाइका की फोटोज भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं।