विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनाक्षी सिन्‍हा ने मदर्स डे पर किया बहुत ही प्‍यारा ट्वीट

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 10 May 2015 11:47 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 01:06 PM (IST)

आज मदर्स डे है और बॉलीवुड सितारे भी ट्विटर के जरिए यह खास डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्‍हा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज मदर्स डे है और बॉलीवुड सितारे भी ट्विटर के जरिए यह खास डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपनी मां पूनम सिन्हा के प्रति प्यार का इजहार करते हुए प्यारा सा ट्वीट किया है। वैसे दोनों मां-बेटी की जोड़ी काफी हिट है। हाल ही में दोनों फराह खान के कूकरी शो 'फराह की दावत' में एक साथ नजर आई थीं और दोनों ने एक साथ खूब मस्ती भी की थी।

सलमान की सजा पर बोलने से बचे रणबीर, पर कहा ...!

वैसे तो हर बच्चे को उसकी मां सबसे प्यारी होती है, मगर सबकी जिंदगी में अपनी मां की एक अलग अहमियत होती है। सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी में भी अपनी मां पूनम सिन्हा के लिए एक बहुत ही खास जगह है। उन्होंने ट्विटर पर दोनों की एक बहुत प्यारी तस्वीर पोस्ट की है और इसके साथ ही उन्होंने हैप्पी मदर्स डे विश करते हुए प्यारा सा ट्वीट कर अपनी जिंदगी में अपनी मां की अहमियत बयां की है।

इस ट्वीट के साथ सोनाक्षी सिन्हा ने अपनी मां के साथ ये प्यारी तस्वीर पोस्ट की है, जिसे देख आप भी भावुक हो जाएंगे और बोल पड़ेंगे कि आखिर मां तो मां होती है।

सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी करियर में उनकी मां पूनम सिन्हा हर वक्त उनके साथ खड़ी नजर आई हैं। इमरानजैसे कई अौर बॉलीवुड सितारों ने भी ट्वीट कर मदर्स डे पर विश किया है।