सई मांजरेकर से पहले इन अभिनेत्रियों को बॉलीवुड में लॉन्च कर चुके हैं सलमान खान
दबंग 3 के साथ महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर बॉलीवडु में डेब्यू करने जा रही हैं। सई से पहले ऐसी कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्हें सलमान ने लॉन्च किया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दबंग 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। दबंग सीरीज की इस तीसरी फिल्म में कई ऐसे कई एक्टर हैं, जो पहली बार दिखाई देंगे और ‘दंबग’ के पुराने एक्टर को रिप्लेस करेंगे। ‘दबंग 3’ को हिट करने में उनका कितना बड़ा हाथ होगा ये तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा। लेकिन जो एक्टर ‘दबंग’ में पहली बार नजर आएंगे वो हैं, किच्चा सुदीप, प्रमोद खन्ना, वरीना हुसैन और सई मांजरेकर। सई मांजरेकर, महेश मांजरेकर की बेटी हैं और इसी फिल्म के साथ बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।
अगर हम ये कहें कि सलमान ‘दबंग 3’ के साथ सई को लॉन्च कर रहे हैं तो शायद गलत नहीं होगा। वैसे सई ऐसी पहली अभिनेत्री नहीं हैं जिन्हें सलमान ने लॉन्च किया है। ‘दबंग’ फ्रैंचाइज़ी में रज्जो का किरदार निभाने वालीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को भी सलमान ने ही लॉन्च किया था। और आज सोनाक्षी बॉलीवुड में किस मुकाम पर हैं ये तो आप जानते ही हैं। तो हम आपको सोनाक्षी और सई के अलावा उन अभिनेत्रियों के बारे में बताते हैं जिन्हें सलमान ने इंट्रोड्यूस करवाया है।
भूमिका चावला : साल 2003 में रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म तेरे नाम तो आपको बखूबी याद होगा। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस भूमिका चावला को सलमान ने ही लॉन्च किया था। इसके बाद भूमिका और भी फिल्मों में नजर आईं पर हिट नहीं हो पाईं।
स्नेहा उलाल: साल 2005 में रिलीज हुई ‘लकी’ की लीड एक्ट्रेस स्नेहा उलला को सलमान ने बॉलीवुड में ही लॉन्च किया था। हालांकि फिल्म पर्द पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। और स्नेला उलाल में बॉलीवुड में कुछ खास कमाल नहीं कर पाईं।
जरीन खान: साल 2010 में सलमान के साथ जरीन खान ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद जरीन ने कई फिल्मों काम किया जैसे, हेट स्टोरी, अक्सर 2, हाउसफुल 2, वजह तुम हो।
सोनाक्षी सिन्हा: साल 2010 में रिलीज हुई ‘दबंग’ के जरिए सलमान ने सोनाक्षी सिन्हा को लॉन्च किय था। सोनाक्षी ने ‘दबंग’ सीरीज की तीनों फिल्मों में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।
डेज़ी शाह: साल 2014 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म ‘जय हो’ में भाईजान ने डेज़ी शाह को लॉन्च किया था।
अथिया शेट्टी: साल 2015 में रिलीज हुई सलमान की फिल्म 'हीरो' के साथ भाईजान ने अथिया शेट्टी को लॉन्च किया था।