विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sonakshi Sinha New House: सोनाक्षी ने खरीदा सी-फेसिंग लग्जरी फ्लैट, एक्ट्रेस ने दिखाई सपनों के घर की झलक

By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
Published: Wed, 31 May 2023 01:40 PM (IST)

सोनाक्षी सिन्हा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी नई वेब सीरीज दहाड़ रिलीज हुई है जिसे ...और पढ़ें

Photo Credit: Sonakshi Sinha Instagram Photo Screenshot
Photo Credit: Sonakshi Sinha Instagram Photo Screenshot

नई दिल्ली, जेएनएन। Sonakshi Sinha New House: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोनाक्षी कभी अपनी फिल्मों को लेकर तो कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। इसी बीच सोनाक्षी के फैंस के एक और गुड न्यूज है।

एक्ट्रेस ने मुंबई में नया घर खरीद लिया है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। ये घर अंदर से बेहद ही शानदार है। इस घर के अंदर से कहीं ज्यादा इसके बाहर का व्यू काफी खूबसूरत है। घर की फोटोज को उनके चाहने वाले काफी पसंद कर रहे हैं।

सोनाक्षी सिन्हा ने खरीदा नया मल्टीफ्लोरा सी-फेसिंग फ्लैट

सोनाक्षी सिन्हा ने इससे पहले साल 2021 में बांद्रा में 4BHK का एक घर लिया था। वहीं, अब उन्होंने एक और नया घर खरीदा है। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ सोनाक्षी ने फैंस को अपने नए घर की जानकारी दी है। सोनाक्षी का नया घर बेहद ही खूबसूरत है।

इन फोटोज में वह अपने नए ड्रीमी हाउस के साथ पोज देते नजर आ रही हैं। तस्वीरें देखकर साफ पता चल रहा है कि सोनाक्षी अब मल्टीफ्लोरा सी-फेसिंग फ्लैट में रहने की तैयारी कर रही हैं।

कुछ ऐसा है सोनाक्षी सिन्हा के घर के अंदर का व्यू

सोनाक्षी सिन्हा की इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि वह घर में अपने नए फर्नीचर को सेट करती दिखाई दे रही हैं। इन फोटोज को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने लिखा, "बहुत मुश्किल, पौधों और बर्तनों और रोशनी और गद्दे और प्लेटों और कुशन और कुर्सियों और टेबल, कांटे और चम्मच, सिंक और डिब्बे के साथ सिर घूम रहा है, एक घर बनाना आसान नहीं है।" सोनाक्षी की ये फोटोज इंटरनेट पर  ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। इस पर कमेंट कर यूजर्स उन्हें घर के लिए बधाई देते नजर आ रहे हैं।