Move to Jagran APP

सोनाक्षी सिन्हा को यूजर ने पूछा- संजीवनी बूटी कौन लाया था? फिर एक्ट्रेस ने दिया ये करारा जवाब

Sonakshi Sinha On Lakshman Booty Question सोनाक्षी सिन्हा ने एक यूजर को करारा जवाब दिया है जिसने एक्ट्रेस से लक्ष्मण की संजीवनी बूटी को लेकर सवाल पूछा था।

By Mohit PareekEdited By: Published: Sat, 18 Apr 2020 09:42 AM (IST)Updated: Sat, 18 Apr 2020 09:54 AM (IST)
सोनाक्षी सिन्हा को यूजर ने पूछा- संजीवनी बूटी कौन लाया था? फिर एक्ट्रेस ने दिया ये करारा जवाब
सोनाक्षी सिन्हा को यूजर ने पूछा- संजीवनी बूटी कौन लाया था? फिर एक्ट्रेस ने दिया ये करारा जवाब

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा को कई बार 'रामायण में हनुमान जी के संजीवनी बूटी लाने' के सवाल को लेकर कई बार ट्रोल किया गया है। एक यूजर ने उस वक्त फिर से सोनाक्षी सिन्हा को ये ही सवाल पूछकर ट्रोल करने की कोशिश की, जब वो इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के सवालों का जवाब दे रही थीं। हालांकि, इस बार सोनाक्षी सिन्हा ने कोई सफाई ना देते हुए एक इंस्टाग्राम यूजर को करारा जवाब दे दिया।

loksabha election banner

सोनाक्षी को इस सवाल के लिए क्यों किया जाता है ट्रोल?

दरअसल, कुछ महीनों पहले सोनाक्षी सिन्हा कौन बनेगा करोड़पति में पहुंची थीं, जहां वो कंटेस्टेंट की मदद के लिए बैठी थीं। इस दौरान उनसे सवाल पूछा गया था 'रामायण में हनुमान जी किसके लिए संजीवनी बूटी लेकर आए थे?' खास बात ये है कि सोनाक्षी इस सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं और उन्हें लाइफलाइन का इस्तेमाल करना पड़ा था। इसके बाद सोनाक्षी सिन्हा को काफी ट्रोल किया गया था। सोनाक्षी को इसलिए भी ज्यादा ट्रोल किया गया है, क्योंकि उनके घर में रामायण के कई पात्रों पर नाम रखे गए हैं।

सोनाक्षी ने क्या दिया जवाब?

कौन बनेगा करोड़पति के इस सवाल के बाद अक्सर उन्हें इस सवाल को लेकर ट्रोल किया जाता है। हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा इंस्टाग्राम पर आस्क मी क्यूशन में लोगों के सवालों का जवाब दे रही थी, इसी में एक शख्स ने पूछा- संजीवनी कौन लाया था? पहले भी इस बार इससे यूजर्स के निशानों पर आ चुकीं सोनाक्षी सिन्हा ने इसका करारा जवाब दिया। सोनाक्षी ने लिखा- 'मुझ से कई लोग रामायण पर सवाल पूछ रहे हैं। आप प्लीज दूरदर्शन पर रामायण देख लें, आपको सभी जवाब मिल जाएंगे। जय बजरंग बली।'

बता दें कि कुछ दिनों से इस सवाल की वजह से सोनाक्षी सिन्हा को लेकर काफी विवाद भी हो रहा है, यहां तक कि उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को भी इसमें बोलना पड़ा था। एक्टर मुकेश खन्ना ने इस मुद्दे के जरिए कई बार सोनाक्षी को ट्रोल किया था। हालांकि, उसके बाद शत्रुघ्न सिन्हा और महाभारत के दुर्योधन पुनीत इस्सर ने उनका समर्थन कर मुकेश खन्ना को करारा जवाब दिया था और सोनाक्षी का बचाव किया था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.