Move to Jagran APP

Sonakshi Sinha ने फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ की घोषणा, फोटो शेयर कर दी जानकारी

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बुधवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ का फर्स्ट लुक शेयर करते हुए फिल्म की घोषणा की है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि ये फिल्म सची कहानी पर आधारित है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Thu, 04 Mar 2021 02:16 PM (IST)Updated: Thu, 04 Mar 2021 02:16 PM (IST)
Sonakshi Sinha ने फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ की घोषणा, फोटो शेयर कर दी जानकारी
Sonakshi Sinha announces film Bulbul Tarang. photo source @aslisona Instagram

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने फोटोज वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर अपने फोटोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। बुधवार को उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपनी आगामी फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ का फर्स्ट लुक शेयर किया है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

loksabha election banner

सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर किया है, जिसमें वो ब्लू कलर के प्रिंटेड सलवार सूट पहने नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन लिखा, ‘मिलिए बुलबुल से.... एक लड़की जो अपने सपने को सच करने के लिए बाहर निकली है। मेरी अगली फिल्म #बुलबुलतरंग की स्ट्रीमिंग जल्द ही नेटफ्लिक्स पर की जाएगी।’

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म ‘बुलबुल तरंग’ एक सच्ची कहानी पर आधारित है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिग्गज अभिनेता राज बब्बर और ताहिर राज भसीन भी हैं। फिल्म का निर्देशन श्री नारायण ने किया है।

बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने साल 2010 में आई सलमान खान की फिल्म दंबग से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की है। ये फिल्म उस साल की सबसे सफल फिल्म रही, जिसने कई अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके बाद सोनाक्षी ने ‘राउडी राठौड’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘दंबग 2’, ‘लुटेरा’, ‘अकीरा’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी फिल्मों में अहम रोल प्ले किए हैं। साथ ही उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी जल्द ही अभिनेता अजय देवगन के साथ ‘भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म की कहानी 1971 के भारत- पाक युद्ध पर आधारित है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.