Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sohail Khan Birthday: पत्नी सीमा के लिए घर से भाग गए थे सोहेल खान, आर्य समाज मंदिर में जाकर की थी शादी

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Mon, 20 Dec 2021 07:25 AM (IST)

    बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर कलाकार के अलावा शानदार निर्माता और निर्देशक भी हैं। सोहेल खान मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। सोहेल अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई हैं।

    Hero Image
    बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान- तस्वीर : Instagram: colorstv

    नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोहेल खान का जन्म 20 दिसंबर 1970 को मुंबई में हुआ था। वह मशहूर कलाकार के अलावा शानदार निर्माता और निर्देशक भी हैं। सोहेल खान मशहूर लेखक सलीम खान के बेटे हैं। सोहेल अभिनेता सलमान खान के छोटे भाई हैं। सोहेल और सलमान खान कई फिल्मों में भी साथ काम कर चुके हैं। सोहेल खान ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत साल 1997 में फिल्म औजार से की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान और संजय कपूर मुख्य भूमिका में थे। उसके बाद सोहेल खान ने अपने दोनों बड़े भाई सलमान और अरबाज के साथ मिलकर फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का निर्देशन किया है। साल 2002 में सोहेल खान ने फिल्म मेने दिल तुझको दिया से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। इस फिल्म मे सोहेल खान ने न केवल अभिनय ही नहीं किया बल्कि इस फिल्म की कहानी, निर्देशन और निर्माण भी किया थी।

    हालांकि सोहेल खान की फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई सकी। बतौर अभिनेता सोहेल खान की पहली सफल फिल्म 'मैंने प्यार क्यों किया' थी। इस फिल्म में उनके बड़े भाई सलमान खान, कैटरीना कैफ और सुष्मिता सेन सहित कई कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने पार्टनर और आर्यन जैसी फिल्में बनाईं। बतौर अभिनेता सोहेल खान की आखिरी फिल्म ट्यूबलाइट थी। यह फिल्म साल 2017 में आई थी।

    फिल्मों के अलावा सोहेल खान अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब चर्चा में रहे हैं। उनकी पत्नी का नाम सीमा है। सोहेल को अपनी पत्नी सीमा से पहली नजर वाला प्यार हुआ था, सीमा वैसे तो दिल्ली की रहने वाली हैं लेकिन मुंबई वह अपने करियर के लिए गई थी। इसी बीच सीमा और सोहेल की पहली मुलाकात हुई थी। ऐसे में सोहेल को सीमा से पहली नजर में ही प्यार हो गया था। जल्द ही दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था।

    कुछ समय बाद सीमा और सोहेल अपने इस रिश्ते को नया नाम देना चाहते थे, लेकिन सीमा की फैमिली इस शादी के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थी। इसी के चलते सीमा और सोहेल ने एक बड़ा फैसला लिया। जिस दिन सोहेल की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' (1998) रिलीज हुई उसी दिन दोनों घर से भाग गए और आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। हालांकि बाद में दोनों परिवार के लोगों ने रिश्ते को स्वीकार कर लिया, कपल के दो बेटे निर्वाण और योहान हैं। जानकारी के लिए बता दें सोहेल के दूसरे बेटे योहान सरोगेसी से हुए हैं।