Move to Jagran APP

Taimur की बुआ ने कहा, सबसे बड़ा सेलेब्रिटी तो तैमूर ही है

सोहा की किताब द पेरिल्स अॉफ बीइंग मोडरेटली फेमस (The Perils of Being Moderately Famous) रिलीज़ हो चुकी है।

By Rahul soniEdited By: Published: Mon, 22 Jan 2018 02:53 AM (IST)Updated: Mon, 22 Jan 2018 07:32 PM (IST)
Taimur की बुआ ने कहा, सबसे बड़ा सेलेब्रिटी तो तैमूर ही है
Taimur की बुआ ने कहा, सबसे बड़ा सेलेब्रिटी तो तैमूर ही है

मुंबई। स्टारकिड्स की बात हो तो सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे क्यूट तैमूर का नाम सबसे ऊपर आता है। जहां तैमूर की दीवानी पूरी दुनिया है वहीं उनकी बुआ सोहा भी उनकी फैन हैं। सोहा का तो मानना है कि तैमूर सबसे बड़ा सेलेब्रिटी है।

loksabha election banner

एक्ट्रेस सोहा अली खान फिल्म इंडस्ट्री के उन परिवारों में से एक हैं जिसके ज्यादातर सदस्य फिल्मों से लंबे समय तक जुड़े रहे और काफ़ी नाम कमाया। आज भी सोहा सहित परिवार के कई सदस्य फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय हैं। लेकिन सोहा का मानना है कि सबसे बड़ा सेलेब्रिटी उनके खानदान से तैमूर ही है। खैर, पटौदी खानदान में जन्में तैमूर को प्यार करने वाले बहुत हैं। एक तरफ परिवार के सभी सदस्य तो दूसरी तरफ उनके फैंस। चूंकि तैमूर की जब भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं तो वायरल हो जाती हैं। तैमूर हैं ही इतने क्यूट की हर कोई उनकी लेटेस्ट तस्वीरों को देखना चाहता है। हाल ही में जागरण डॉट कॉम से खास बातचीत करते हुए सोहा ने यह माना कि, तैमूर ही सबसे बड़े सेलेब्रिटी हैं। सोहा कहती हैं कि, सेलेब्रिटी की बात करें तो तैमूर सबसे बड़ा सेलेब्रिटी है। 

यह भी पढ़ें: स्पोर्ट्सपर्सन को इस समय मदद की होती है सबसे ज्यादा जरूरत - मुक्काबाज़ विनीत

बता दें कि, पिछले साल नवरात्रि के शुभ अवसर पर सैफ़ अली ख़ान की बहन सोहा अली ख़ान ने बेबी गर्ल को जन्म दिया था। बेबी गर्ल का जन्म नवमी के दिन मतलब 29 सितंबर को हुआ था। कुणाल-सोहा की बेबी गर्ल का नाम इनाया नौमी खेमू है। आपको बता दें कि, सोहा की किताब द पेरिल्स अॉफ बीइंग मोडरेटली फेमस (The Perils of Being Moderately Famous) रिलीज़ हो चुकी है। पहले मुंबई और फिर हाल ही में दिल्ली में लॉन्च किया गया था। इस किताब में कई चैप्टर हैं। दोनों कार्यक्रमों में सोहा के साथ उनकी मां शर्मिला टैगोर खास तौर पर मौजूद थीं। किताब में लव पर, ट्रेवल पर, फैमिली और प्रेग्नेंसी पर भी चैप्टर्स हैं। चैप्टर के आखिर में लर्निंग भी है कि इससे क्या सीखा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.