Sofia Hayat In Egypt : सोफिया हयात ने पिरामिड में की आपत्तिजनक हरकत, एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी हैं
कुछ समय पहले सोफिया हयात नन बन गई थीं। अब सोफिया फिर सामान्य जिंदगी जीने लगी हैं और अक्सर अपनी अजीब हरकतों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोफिया की ज्यादातर बातें अजीब होती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। कुछ समय पहले सोफिया हयात नन बन गई थीं। अब सोफिया फिर सामान्य जिंदगी जीने लगी हैं और अक्सर अपनी अजीब हरकतों से सुर्खियों में बनी रहती हैं। सोफिया हयात की ज्यादातर बातें काफी अजीब होती हैं। उनका इंस्टाग्राम ऐसी पोस्ट से भरा हुआ है। अब सोफिया हयात ने फिर कई पोस्ट डाली है, जिनमें वह अपने हालिया मिस्र दौरे का बखान करती नजर आ रही हैं।
वीडियो अपलोड कर खुद किया खुलासा
सोफिया हयात ने अपने इस वीडियो में बताया है कि उन्होंने तीन पिरामिड का दौरा किया। और उनमें से एक में अपनी मेंस्ट्रुअल ब्लड छोड़ दिया। सोफिया के मुताबिक यह पुरातन डीएनए को एक्टिव करने का एक तरीका है। ये सारी जानकारी सोफिया हयात ने खुद इस वीडियो में दी है। यह वीडियो इंस्टाग्राम पर है। इस वीडियो में सोफिया हयात बता रही हैं कि कैसे उन्होंने छिपकर पिरामिड में मेंस्ट्रुअल ब्लड छिपाया है। दूसरे वीडियो में सोफिया कुछ पुरातन मंत्र का जाप करती नजर आ रही हैं और मेडिटेशन भी कर रही हैं। वह पिरामिड में गाती भी नजर आती हैं और हर कोई उनकी ओर देखता है। सोफिया हयात ने इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, डीएनए एक्टिवेशन इन पिरामिड।
2016 में नन बनी थीं सोफिया
सोफिया हयात 2016 में नन बन गई थीं और उऩ्होंने अपना नया नाम मदर सोफिया रख लिया था। लेकिन उसी साल वह फिर से सामान्य जिंदगी जीने लगीं। इसके बाद सोफिया अपनी ग्लैमरस तस्वीरें एक बार फिर से सोशल मीडिया पर डालने लगी थीं।