तो क्या अब परिणीति की जोड़ी बनेगी अक्षय कुमार के साथ
खबर है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार भी अलग तरह की फिजिक बनाने वाले हैं।
अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। अक्षय कुमार की करण जौहर और सलमान ख़ान के को-प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म का नाम केसर हो सकता है। पिछले दिनों ये खबरें आयी थी। अब सलमान इस फिल्म का अब भी हिस्सा हैं या नहीं, यह स्पष्ट नहीं हुआ है।
नयी खबर यह है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी बनाई जा रही है। परिणीति इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि वह बिल्कुल नये अंदाज में दर्शकों के सामने इस फिल्म में नज़र आयेंगी। फिलहाल तो परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्म गोलमाल अगेन के प्रमोशन में व्यस्त हैं और अक्षय कुमार पैडमैन और गोल्ड की शूटिंग में। लेकिन खबर है कि अगले साल जनवरी तक यह फिल्म फ्लोर पर पूरी तरह से चली जायेगी। फिल्म में परिणीति अक्षय कुमार की पत्नी का किरदार निभायेंगी। फिल्म पीरियड ड्रामा है और फिल्म में अभिनेत्री की भी सशक्त भूमिका होने वाली हैं। फिल्म के मेकर्स ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है और खबर है कि सारागढ़ी और गुलिस्तान फोर्ट और पूरा गांव सतारा के वाई इलाके में स्थापित किया जा रहा है। अब देखना यह है कि परिणीति इस पीरियड ड्रामा में खुद को किस तरह से ढाल पाती है। चूंकि इससे पहले परिणीति ने कभी भी किसी भी फिल्म में पीरियड ड्रामा नहीं किया है।
यह भी पढ़ें: राजू हिरानी की अगली फिल्म में होंगे शाहरुख़ ख़ान
खबर है कि इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार भी अलग तरह की फिजिक बनाने वाले हैं। हालांकि वह अपनी फिजिक को लेकर हमेशा ही सजग रहे हैं। देखना यह है कि इस फिल्म में अक्षय परिणीति की जोड़ी मिल कर क्या धमाल करने वाली है।