भूल जाइए हाफ गर्लफ्रेंड, मिलिए अर्जुन कपूर की फुल गर्लफ्रेंड से जो उन्हें मिली IIFA के मंच पर
अर्जुन की ये फुल गर्लफ्रेंड फ़िल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' वाली श्रद्धा कपूर नहीं है यह है एक बेहतरीन चमचमाती हुई...
मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में हमेशा रिलेशनशिप्स, लिंकप्स की ख़बरें आती रहती हैं और ऐसी ही एक ख़बर आई है बोनी कपूर के बेटे अभिनेता अर्जुन कपूर से जुड़ी। आपको बता दें कि अर्जुन को अब उनकी फुल गर्लफ्रेंड मिल गई हैं और वो भी IIFA 2018 के मंच से।
अर्जुन की ये फुल गर्लफ्रेंड फ़िल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' वाली श्रद्धा कपूर नहीं है यह है एक बेहतरीन चमचमाती हुई कार। जी हां, अर्जुन को IIFA के मंच पर एक चैलेन्ज दिया गया था जहां उन्हें बॉलीवुड के फेमस गानों का सिग्नेचर स्टेप्स करके दिखाना था और अर्जुन ने बड़ी आसानी से इस चैलेन्ज को अपनाया और जीता भी जिसके बदले उन्हें मिली ये खूबसूरत कार, जिसकी तस्वीर अर्जुन ने अपने सोशल अकाउंट पर शेयर की और बताया कि उन्हें उनकी फुल गर्लफ्रेंड मिल गई है।
यह भी पढ़ें: ये अभिनेत्री कर सकती है 'भारत' में एंट्री, प्रियंका को लेकर सलीम ख़ान ने दिया यह बड़ा बयान
Did you watch me and my full girl friend - The All New S-Cross on the IIFA stage? Proud winner of the NEXA IIFA Give Away Challenge.. Thank You @iifa @NexaExperience #IIFA2018 #NEXAIIFAAwards pic.twitter.com/Fc8vkFBozq— Arjun Kapoor (@arjunk26) July 30, 2018
बताते चलें कि ऐसा ही एक चैलेन्ज अभिनेत्री कृति सेनोन ने भी जीता था। IIFA 2018 इस साल थाईलैंड, बैंगकोक में हुआ था जहां बॉलीवुड की तमाम हस्तियां शामिल थीं। अर्जुन-कृति और रणबीर कपूर के डांस परफॉरमेंस के अलावा इस मंच पर रेखा ने भी कमाल की परफॉरमेंस दी थी। रेखा ने 'चलते चलते...' और 'सलाम-ऐ-इश्क़' जैसे सुपरहिट गानों पर डांस किया था। रेखा के इस डांस का वीडियो कई समय से इन्टरनेट पर छाया हुआ है।
रेखा के इस खूबसूरत और धमाकेदार परफॉरमेंस को लोगों एन इतना पसंद किया कि सभी ने रेखा को स्टैंडिंग ओवेशन दिया। रणबीर, अर्जुन, वरुण धवन, करण जौहर, आयुष्मान खुराना समेत कई स्टार्स स्टेज पर रेखा से मिलने भी पहुंचे और उन्हें इस परफॉरमेंस के लिए शुक्रिया भी कहा।
यह भी पढ़ें: कुछ ही महीनों में कितनी बदल गयीं अजय-काजोल की बेटी न्यासा, देखें लंदन से आयीं तस्वीरें
अर्जुन हाल ही में परिणीति चोपड़ा के साथ डिज़ाइनर शांतनु एंड निखिल के लिए रैम्प पर भी चल थे। बता दें कि अर्जुन और परिणीति फ़िल्म 'संदीप और पिंकी फरार' और 'नमस्ते इंग्लैण्ड' में साथ दिखाई देने वाले हैं जिसकी शूटिंग ये दोनों पिछले कई समय से कर रहे हैं। यहां देखिये इनके इस रैम्प वॉक की खूबसूरत तस्वीर-