Smriti Irani की प्रेरक पोस्ट- चुनौतियों से ही निकलती हैं तरक्की की राहें
Smriti Irani मोदी सरकार में सबसे युवा मंत्री भी हैं। उन्हें महिला व बाल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएनl अभिनेत्री से राजनीतिज्ञ बनीं Smriti Irani ने Instagram पर एक प्रेरक संदेश लिखा है।उन्होंने कहा है कि जिंदगी में जहां आपको लगता है कि सबकुछ ठीकठाक है, उस स्थिति से आगे बढ़ने के बाद ही असली जीवन शुरू होता है। यानी चुनौतियां ही हमें आगे ले जाती हैं, इसीलिए हमें जीवन में लगातार चुनौतियों का आलिंगन करना चाहिए। इसी से तरक्की की राह निकलती है।
इसके बाद उन्होंने अपने व्यक्तित्व के कई आयामों को साझा किया है। इन आयामों को प्रतिबिंबित करने वाली उनकी तस्वीरें दिलचस्प और प्रेरणास्पद हैं। गौरतलब है कि Smriti Irani को सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में लोग फ़ॉलो करते हैं। साफ तौर पर उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। वे अपने फैंस से कभी दूर नहीं जातीं और सोशल मीडिया के माध्यम से उनके संपर्क में बनी रहती हैं।
केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री Smriti Irani ने सोशल मीडिया पर साझा अपनी एक तस्वीर का कैप्शन दिया है- ’जहां आपका आरामदायक जीवन समाप्त होता है, जीवन वहींं से प्रारंभ होता है।’ इस फोटो को उनकी खास दोस्त एकता कपूर ने लाइक और कमेंट भी किया है। इस मौके पर Smriti Irani ने एक पोस्ट में यह भी बताया है कि आपको दूसरों की तुलना में खुद की जरूरत अधिक है।
एक अन्य पोस्ट में उन्होंने एक फिल्म के गाने की स्क्रीनशॉट साझा की है, जो यह दर्शाता है कि वह कैसा महसूस कर रही हैं। 43 साल की Smriti Irani मोदी सरकार में सबसे युवा मंत्री भी हैं। उन्हें महिला व बाल विकास मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। उन्होंने अमेठी सीट से राहुल गांधी को 55,120 वोटों से हराया था और उन्हें कुल 4,67,598 वोट पड़े थे।
यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan के बेटे के बाद अब इस Actor के बेटे के साथ जुड़ा Big B की नातिन Navya Naveli Nanda का नाम
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप