विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Allu Arjun: अल्लू अर्जुन की छह साल की बेटी अरहा ने किया ऐसा गजब योग, देखते ही पुष्पा राज का मुंह रह गया खुला

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Wed, 22 Mar 2023 09:54 AM (IST)

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की तरह उनकी बेटी अल्लू अरहा जल्द फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। सोशल ...और पढ़ें

Allu Sneha Reddy, Allu Arjun, Allu Arjun daughter Arha, Allu Arha, Allu Arha Photo
Allu Sneha Reddy, Allu Arjun, Allu Arjun daughter Arha, Allu Arha, Allu Arha Photo

 नई दिल्ली, जेएनएन। Allu Arjun Daughter: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) अपने काम के साथ-साथ अपनी अपनी फैमिली को भी काफी वैल्यू देते हैं। शानदार एक्टर के साथ अल्लू अर्जुन एक अच्छे पति और पिता भी हैं।

वह अक्सर अपनी फैमिली के साथ तस्वीरें और वीडियो शेयर करते रहते हैं। हाल ही में फैमिली के साथ वेकेशन पर नजर आए थे। वहीं अब उनकी एक और फोटो सामने आई है, जिसमे वह अपनी बेटी को योगा करते देख हैरान होते नजर आ रहे हैं।

बेटी को योगा करते देख अल्लू हुए हैरान

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर बेटी संग अपनी फोटो शेयर की, जिसमे उनकी लाडली अल्लू अरहा योगा करते नजर आ रही है। 6 साल की बेटी को ये करते देख अल्लू काफी हैरान होते नजर आ रहे हैं। 

अरहा जल्द करेंगी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू

एक्टर की बेटी भी अब एक्टिंग डेब्यू करने जा रही हैं। ऐसे में खुद अल्लू उन्हें पर्दे पर देखने के लिए काफी बेताब हैं। सिल्वर स्क्रीन पर अरहा को देखना उनके परिवार के लिए भी बेहद खास पल होगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बारे में एक्टर ने कहा था- मैं खुद नहीं जानता कि अरहा को ऑनस्क्रीन देखकर मैं कैसा महसूस करूंगा। बता दें अरहा अल्लू अर्जुन के परिवार की चौथी पीढ़ी हैं जो फिल्म जगत में कदम रखने जा रही हैं।

सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म में आएंगी नजर

एक्ट्रेस समांथा रुथ प्रभु की फिल्म शाकुंतलम से चाइल्ड एक्ट्रेस के रूप में डेब्यू करने वाली हैं। ये फिल्म अगले महीने 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। सामंथा के अलावा मधो, देव मोहन, अनन्या नागला और कबीर दुहान सिंह नजर आएंगे।

इस दिन रिलीज होगा पुष्पा 2 का टीजर

एक्टर इन दिनों अपनी आनी वाली फिल्म पुष्पा 2 को लेकर चर्चा में है। मेकर्स भी इस फिल्म के सीक्वल पर जी-जान से काम कर रहे हैं। अल्लु अर्जुन के जन्मदिन (8 अप्रैल) के मौके पर पुष्पा 2 का टीजर जारी किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि 'पुष्पा 2' में साई पल्लवी अहम रोल निभाती नजर आएंगी।