सोनम और करीना की फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' से हैं रिया कपूर का 'स्टाइल' कनेक्शन
...और इस महत्वपूर्ण रोल को उड़ान देंगीं सोनम की बहन रिया कपूर।
मुंबई। सोनम कपूर, करीना कपूर ख़ान, स्वरा भास्कर और शिखा तलसानिया जल्द ही अपनी आने वाली फ़िल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। यह फ़िल्म करीना के प्रेगनेंसी के बाद पहली फ़िल्म होगी जिसकी चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही है। और अब सामने आई है इस फ़िल्म से जुड़ी एक और ख़बर, आपको बता दें कि इस फ़िल्म से सोनम की बहन रिया कपूर का एक ख़ास कनेक्शन हैं।
यह फ़िल्म मॉडर्न इंडियन वूमेन्स पर बन रही हैं तो ज़ाहिर सी बात है कि इस फ़िल्म में फ़ैशन एक महत्वपूर्ण रोल निभाएगा। और इस महत्वपूर्ण रोल को उड़ान देंगीं सोनम की बहन रिया कपूर। रिया इस फ़िल्म की ऑफिशियलि स्टाइलिस्ट हैं। इससे पहले भी रिया ने फ़िल्म 'आयशा' के लिए सोनम को स्टाइल किया था मगर, यह पहली बार हो रहा है कि रिया ऑफिशियलि फ़िल्म के साथ जुड़ रही हैं।
यह भी पढ़ें: इन 12 तस्वीरों में देखिये ईशा देओल की 'Mommy To Be' जर्नी
सोनम और रिया ने मिलकर हाल ही में अपना फ़ैशन ब्रैंड भी लांच किया था जिसे बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया था। फ़ैशन प्रेमियों को बता दें कि इसकी तैयारी भी दोनों बहनों ने शुरू कर दी है। सोनम और रिया इन दिनों न्यू यॉर्क में हैं और यहां लग्ज़री डिज़ाइन्स को परख रहे हैं। कहा जा रहा है कि 'वीरे दी वेडिंग' फ़ैशन की दुनिया में एक नया बदलाव लाएगी और यह बॉलीवुड की फ़ैशनेबल फ़िल्मों में से एक होगी।