विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singham Again: 'लेडी सिंघम' बन दीपिका पादुकोण ने मचायी सनसनी, रोहित शेट्टी ने जारी किया एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Sun, 15 Oct 2023 12:24 PM (GMT+05:30)Updated: Sun, 15 Oct 2023 01:27 PM (GMT+05:30)

Singham Again Deepika Padukone First Look रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन में अब करीना कपूर के बाद एक्ट्रेस दीपिका ...और पढ़ें

'सिंघम अगेन' में दीपिका की एंट्री (Photo Credit: Instagram)
'सिंघम अगेन' में दीपिका की एंट्री (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. 'सिंघम अगेन' में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री
  2. रोहित शेट्टी ने शेयर किया फर्स्ट लुक
  3. रणवीर के कमेंट ने खींचा ध्यान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Singham Again Deepika Padukone First Look: डायरेक्टर रोहित शेट्टी जल्द ही अपनी फेमस कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम फ्रेंचाइजी का एक और पार्ट 'सिंघम अगेन' लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी और साथ ही सेट से पूजा करते हुए कई तस्वीरें भी शेयर की थीं। तभी से फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके साथ ही रोहित शेट्टी ने कुछ समय पहले बताया था कि फिल्म में दीपिका पादुकोण भी लेडी सिंघम का किरदार निभाते हुए नजर आएंगी। ऐसे में अब उन्होंने इस फिल्म से एक्ट्रेस का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। फिल्म में लेडी सिंघम बनी एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण अपने लुक से तहलका मचा रही हैं।

यह भी पढ़ें: Singham 3: अजय देवगन की 'सिंघम 3' में करीना कपूर, एक्ट्रेस की इस तस्वीर ने खोला राज?

दीपिका पादुकोण के लुक ने मचाया भौकाल

रोहित शेट्टी और दीपिका पादुकोण ने आज यानी 15 अक्टूबर को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में दीपिका पुलिस की वर्दी में नजर आ रही हैं। उनका यह लुक 'सिंघम अगेन' के लिए है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस खून से लथपथ हंसते हुए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक आदमी के मुंह में रिवॉल्वर डाल रखी है और दूसरे हाथ से उसके बाल पकड़ रखे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty)

फोटो को शेयर करते हुए रोहित शेट्टी ने कैप्शन में लिखा 'नारी सीता का भी रूप है और दुर्गा का भी। मिलिए हमारे पुलिस जगत के सबसे क्रूर और हिंसक अधिकारी शक्ति शेट्टी से। मेरी लेडी सिंघम, दीपिका पादुकोण'। इसके साथ ही दीपिका ने कैप्शन में लिखा पेश है शक्ति शेट्टी।

सेलेब्स ने दिए रिएक्शन

दीपिका पादुकोण के इस लुक ने हर तरफ तहलका मचा दिया है। अब उनके इस लुक पर पति रणवीर सिंह से लेकर कई सेलेब्स ने कमेंट किया है। पूजा हेगड़े ने लिखा 'शेट्टी पावर'। एक्टर रणवीर सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा 'रे देवा, आली रे आली। इसके साथ ही नील नितिन मुकेश, जैकलीन फर्नांडिस जैसे कई अन्य सेलेब्स ने भी कमेंट किए।

यह भी पढ़ें: Singham Again: एक्शन फिल्म 'सिंघम अगेन' की हुई शुरुआत, अक्षय कुमार ने लिखा खास मैसेज