सिंगर सुनिधि चौहान के घर आया नन्हा मेहमान, दिया बेबी बॉय को जन्म
प्रसिद्ध गायिका सुनिधि चौहान और बेबी बॉय दोनों स्वस्थ हैं। सुनिधि ने सोमवार को बेबी बॉय को जन्म दिया था।
मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर गायिका सुनिधि चौहान के घर नए साल में खुशखबरी आई है। नया साल की शुरुआत में सुनिधि चौहान के यहां नन्हा मेहमान आ गया है। सुनिधि ने बेबी बॉय को जन्म दिया है।
म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक की पत्नी सुनिधि चौहान ने मुंबई के एक अस्पताल में बेबी बॉय को सोमवार को जन्म दिया। पीटीआई की ख़बर के मुताबिक मां और बेटे दोनों अच्छे हैं। डॉक्टर रंजना धानू ने अपने स्टेटमेंट में कहा है कि, सुनिधि और उनके पति हितेश गर्व महसूस कर रहे हैं। सुनिधि ने 1 जनवरी को शाम 5.20 पर बेबी बॉय को जन्म दिया था। सूर्या हॉस्पिटल के डायरेक्टर पीडिएट्रिक्स डॉ. भूपेंद्र अवस्थी ने कहा कि, बेबी बॉय हेल्थी है। आपको बता दें कि, यह सुनिधी और हितेश का पहला बेबी है। सुनिधि चौहान ने बॉलीवुड फिल्मों के कई मशहूर गीतों को अपनी सुरमई आवाज दी है। सुनिधि ने चार साल की उम्र से लोकल गैदरिंग में परफॉर्म करने की शुरुआत कर दी थी। 13 साल की उम्र में उन्होंने बॉलीवुड में बतौर गायिका डेब्यू किया था।
यह भी पढ़ें: Video: पहली बार देखिये शाहरुख़ खान का ये अंदाज़, ये 'ज़ीरो' सब पर भारी
बता दें कि, सुनिधि ने 2012 में अपने बचपन के दोस्त और म्यूजिक कंपोजर हितेश सोनिक से शादी की थी। गौरतलब है कि हाल ही में सुनिधि का एक गाना रिलीज हुआ है जो कि फिल्म अय्यारी का है। इसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी की अहम भूमिका है। फिल्म के इस गाने को सिद्धार्थ और फिल्म की लीड एक्ट्रेस रकुल पर फिल्माया गया है। यह एक रोमांटिक सॉन्ग है जिसका टाइटल ''ले डूबा'' है। इसके साथ सुनिधि गीतों को आवाज देते हुए कई गीतों में स्पेशल अपीयरेंस देती भी नज़र आई हैं।