विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Singer Rahul Jain: राहुल जैन पर लगा दुष्कर्म का आरोप, कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने दर्ज कराई एफआईआर

By Nitin YadavEdited By:
Published: Mon, 15 Aug 2022 09:28 PM (IST)

Singer Rahul Jain मशहूर सिंगर राहुल जैन के खिलाफ एक 30 वर्षीय कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए ...और पढ़ें

misdoing allegation against Rahul Jain costume stylist filed FIR against singer.
misdoing allegation against Rahul Jain costume stylist filed FIR against singer.

नई दिल्ली, जेएनएन।Singer Rahul Jain: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर राहुल जैन के खिलाफ सोमवार को मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। सिंगर पर एक 30 वर्षीय कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट महिला ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने राहुल पर आरोप लगाया है कि, वो उन्हें अपने मुंबई स्थित फ्लैट पर बुलाकर उनके साथ दुष्कर्म किया।

सोशल मीडिया पर हुआ संपर्क

महिला ने ओशिवारा पुलिस स्टेशन में शिकायत कराते हुए अपने बयान दर्ज कराते हुए कहा, राहुल ने उनसे सोशल मीडिया पर संपर्क किया और उसके काम की खूब तारीफ की थी। इसके बाद राहुल ने महिला को अपने फ्लैट पर बुलाया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Jain (@rahuljainofficiall)

सबूत मिटाने चाहते थें सिंगर?

महिला ने आगे कहा, जब उसने सिंगर को रोकने की कोशिश की तो राहुल ने उसके साथ मार-पीट की और सबूत मिटाने की कोशिश भी की।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Jain (@rahuljainofficiall)

पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो पुलिस आधिकारी ने बताया कि महिला 11 अगस्त को राहुल जैन के फ्लैट पर गई थी। उसने उसे अपना सामान दिखाने के बहाने अपने साथ बेडरूम में चलने को कहा और उसके साथ दुष्कर्म किया। बता दें, पीडित महिला फ्रीलांस कॉस्ट्यूम स्टाइलिस्ट के रूम में काम करती है।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Jain (@rahuljainofficiall)

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

वहीं, पुलिस बताया कि, सिंगर राहुल जैन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 323 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार, अभी राहुल जैन को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Rahul Jain (@rahuljainofficiall)

सिंगर ने आरोपों का किया खंडन

सिंगर ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए कहा, मैं इस महिला को नहीं जानता और मेरे ऊपर लगे सभी आरोप को झूठे और निराधार हैं। उन्हें आगे कहा, पहले भी एक महिला ने मेरे खिलाफ इसी तरह के आरोल लगाए थे लेकिन मुझे कोर्ट से न्याय मिला। साथ ही गायक ने कहा, हो सकता है कि, ये महिला उस महिला की सहयोगी हो।