सिंगर मिका सिंह की मैनेजर सौम्या जोहेब खान की ड्रग ओवरडोज से मौत, जांच में जुटी पुलिस
Mika Singh Manager died due to Overdose Of Drug सिंगर मिका सिंह की मैनेजर सौम्या जोहेब खान परिवार की समस्याओं के कारण भी डिप्रेशन में थी।
नई दिल्ली, जेएनएनl सिंगर मिका सिंह की 30 वर्षीय मैनेजर सौम्या जोहेब खान की 3 फरवरी को मुंबई के अंधेरी में एक स्टूडियो में मृत पाई गयी। पुलिस ने इसे शुरुआती जांच में ड्रग ओवरडोज का मामला माना हैंl पुलिस का मानना है कि सौम्या जोहेब खान ने कथित तौर पर नींद की गोलियों का सेवन कर खुद को मार डाला हैं।
मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार वर्सोवा पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर पी. भोसले ने कहा कि सौम्या जोहेब खान का शव मिका सिंह के स्टूडियो और बंगला नंबर 19 की पहली मंजिल पर बने कमरे में लगभग 10.15 बजे मिला था। आगे बताते हुए उन्होंने कहा कि वह डिप्रेशन का शिकार थी और ड्रग ओवरडोज के कारण उनकी मृत्यु हो गई। उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी भी तरह के बेईमानी का सुझाव नहीं मिला हैं।
भोसले ने यह भी कहा कि सौम्या जोहेब खान कुछ समय से मीका सिंह के स्टूडियो में क्लर्क के तौर पर काम कर रही थी। वह परिवार की समस्याओं के कारण भी डिप्रेशन में थी। रात लगभग 10:15 बजे कुछ वर्कर पूछताछ करने के लिए ऊपर कमरे में गए। वहां उन्होंने पाया कि सौम्या जोहेब खान लेती हुई थी। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मीका ने सौम्या जोहेब खान के निधन की खबर शेयर करते हुए दुख भी जताया। उन्होंने उनकी एक तस्वीर भी पोस्ट के तौर पर शेयर की हैं।
मीका बॉलीवुड के कई गाने गा चुके हैंl मीका गाने अक्सर वायरल होते हैंl मीका ने कई कलाकारों के लिए शानदार गाने गाए हैंl मीका गायक दलेर मेहंदी के भाई हैंl मीका ने कई फ़िल्मी कलाकारों के लिए गाने गाए हैंl मीका कई रियालिटी शो में भीजज के तौर पर नजर आ चुके हैंl मीका ने कई अलबम भी निकाले हैंl जिनमें से कुछ सुपरहिट भी हुए थेl