Kanika Kapoor Wedding: 43 साल की उम्र में तीन बच्चों की मां कनिका कपूर ने NRI ब्वॉयफ्रेंड संग रचाई दूसरी शादी, Inside Photos Viral
कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका ने NRI Raj Chandok से शादी की थी। इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं। जिनके नाम अयाना समारा और युवराज हैं। 2012 में सिंगर ने अपने पति से तलाक ले लिया था।
नई दिल्ली, जेएनएन। Kanika Kapoor Wedding : 'बेबी डॉल' सॉन्ग फेम बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर अपनी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में बनीं हुई हैं। 20 मई को कनिका ने अपने लंदन में एनआरआई बिजनेसमैन गौतम हाथीरमानी संग सात फेरे लिए। गौतम संग कनिक की ये दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका का तलाक हो चुका है। कनिका की शादी शादी और उनससे जुड़ी सभी रस्मों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं थीं। इस शादी में कनिका और गौतम का रॉयल लुक काफी चर्चा में बना हुआ है। यहां देखें कनिका कपूर की शादी की तस्वीरें...
View this post on Instagram
सिंगर कनिका कपूर और गौतम की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। वहीं कनिका के फैन पेज पर उनकी शादी की तस्वीरें और वीडियोज काफी ट्रेंड कर रहा है। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि कनिका शादी के जोड़े में स्टेज पर आती दिख रही हैं। शादी के जोड़े में कनिक बेहद ही खूबसूरत नजर आ रही हैं। कनिका ने बेहद ही खूबसूरत शादी का जोड़ा पहना हुआ है। वहीं उनकी रॉयल शादी की तस्वीरें बस देखते ही बन रहा है। फैंस सोशल मीडियो कनिका को शादी की बधाई देते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
आपको बता दें कि अभी तक कनिका कपूर ने अपने सोशल मीडिया पर शादी की कोई भी तस्वीर पर शेयर नहीं की। कनिका की शादी के लुक की बात करें तो उनका लुक वैसे तो काफी सिंपल था लेकिन इसके बावजूद उनका लहंगा और ज्वैलरी उन्हें रॉयल लुक दे रहा है। उन्होंने पिंक टच लहंगे के साथ से गले में हीरों का कीमती हार, चूड़ा पहनी हुई है।
आपको बता दें कि कनिका कपूर की ये दूसरी शादी है। इससे पहले कनिका ने NRI Raj Chandok से शादी की थी। इस शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं। जिनके नाम अयाना, समारा और युवराज हैं। 2012 में सिंगर ने अपने पति से तलाक ले लिया था और फिर म्यूजिक को अपना करियर बनाया। वहीं अब दस साल बाद कनिका कपूर फिर शादी के बंधन में बंध गई हैं।