यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 27, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Anant Ambani-Radhika Merchant के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के लिए जामनगर पहुंचे सिंगर B Praak
B Praak Arrives In Jamnagar 1 मार्च से अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) और उनकी मंगेतर ...और पढ़ें

HighLights
- अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री- वेडिंग सेलिब्रेशन
- जाने-माने सिंगर बी प्राक जामनगर पहुंचे
- कई हॉलीवुड सिंगर भी होंगे शामिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। B Praak Arrives In Jamnagar: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर अब जल्द छोटी बहू आने वाली हैं। अंबानी परिवार के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) से शादी करने जा रहे हैं, लेकिन इससे पहले इस कपल के प्री-वेडिंग फंक्शन की धूम देखने को मिलेगी।
जो 1 मार्च से शुरू होने जा रहे हैं, जिसकी पूरी तैयारियां हो चुकी हैं। अब बस फैंस 1 मार्च का इंतजार कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई गायक प्रस्तुति देंगे और उनमें से एक हैं बी प्राक। जो मंगलवार को जामनगर पहुंच चुके हैं।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika के प्री-वेडिंग फंक्शन में परफॉर्म करेंगे Shah Rukh Khan, रिहर्सल के लिए पहुंचे जामनगर
बी प्राक जामनगर पहुंचे
सिंगर बी प्राक को जामनगर एयरपोर्ट पर सपोर्ट किया गया। इस दौरान सिंगर व्हाइट कलर की हुड्डी और ब्लैक पेंट में नजर आए। इसी के साथ चेहरे पर सिंगर ने येलो शेड्स लगाए हुए थे जो उनके लुक को पूरा कंप्लीट कर रहा था। बी प्राक ने वहां मौजूद पैपराजी को हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

इसके अलावा बॉलीवुड सिंगर्स अरिजीत सिंह हॉलीवुड सिंगर रिहाना, दिलजीत दोसांझ शामिल होंगे। इन सब सिंगर्स की सुरीली आवाज का जादू 1 मार्च से 3 मार्च तक जामनगर में चलने वाला है।
शाह रुख समेत ये सेलेब्स करेंगे परफॉर्म
अनंत और राधिका का प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में कई बॉलीवुड सितारें शामिल होंगे, जिसमें से शाह रुख खान, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का भी नाम शामिल है। ये स्टार्स इस मौके पर डांस परफॉर्म करेंगे। जामनगर डांस रिहर्सल करने पहुंचे थे।
जुलाई में होगी शादी
बता दें, अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को मुंबई में होगी। शादी से पहले दोनों का प्री-वेडिंग फंक्शन का ग्रैंड सेलिब्रेशन होने जा रहा है।
यह भी पढ़ें- Anant Ambani-Radhika Merchant की शादी से पहले अंबानी परिवार ने बनवाए 14 मंदिर, वीडियो देख लोगों ने की तारीफ
