यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sidharth Shehnaaz Video: अधूरी रही सिडनाज की कहानी, ये वीडियो देख खूब याद आएंगे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ शुक्ला का 40 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया था। आज शहनाज के पास ...और पढ़ें

Sidharth Shukla Shehnaaz Gill Video: 02 सितंबर साल 2021 की वो तारीख जिसमे सबको हैरान कर दिया था। गुरुवार की सुबह का वो दिन था जब टीवी और बॉलीवुड स्टार सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla) की मौत की खबर मीडिया में छाई। एक्टर चाहने वालों को घंटों तक इस बात पर यकीन ही नहीं हुआ कि उनका सुपरस्टार अब इस दुनिया में नहीं रहा। हर कोई यह जानना चाहता था कि फिट नजर आने वाले सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उस रात क्या हुआ जब वह हमेशा के लिए इस दुनिया से चले गए। 40 साल की उम्र में अचानक कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया था।
हर रात की तरह उस रात भी सिद्धार्थ शुक्ला समय से सो गए थे। कहा जाता है कि देर रात उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपनी मां रीता शुक्ला को ये बात बताई और पीने के लिए पानी मांगा था, जिसके बाद वो फिर सो गए थे। अगले दिन यानी गुरुवार की सुबह मां ने उन्हें उठाया तो वह नहीं उठे। इसके बाद मां ने बहनों को बुलाया और डॉक्टर को भी कॉल किया। फैमिली डॉक्टर ने उनकी पल्स चेक की और सिद्धार्थ शुक्ला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। करीब 9.30 बजे उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां 10.30 डॉक्टर्स ने सिद्धार्थ शुक्ला को मृत घोषित कर दिया, जिसके बाद एक्टर की खबर दुनिया भर में फैल गई।
एक्टर अपने पीछे अपनी मां, दो बहनें और गर्लफ्रेंड शहनाज गिल को अकेले छोड़ गए। आज शहनाज के पास सिड की कई यादें हैं। उन्हें जब-जब अपने प्यार की याद आती है तो वो उनकी तस्वीरें और कुछ वीडियोज है जिन्हें वो देखती है। ऐसे ही कुछ वीडियोज हम आपको दिखा रहे हैं। जो सोशल मीडिया पर आए दिन वायरल होते हैं।
बिग बॉस-13 में सिद्धार्थ शुक्ला और पंजाबी सिंगर एक्ट्रेस शहनाज गिल की पहली मुलाकत हुई थी। दोनों ने इस शो में अपनी खास बॉन्डिंग से लोगों का दिल जीता था। बिग बॉस के बाद दोनों के बीच प्यार हुआ और फैंस दोनों को सिडनाज के नाम बुलाने लगे। अक्सर दोनों साथ में नजर आते थे और दोनों ने कई म्यूजिक एल्बम में भी काम किया था।
सिद्धार्थ शो में इस बात का ऐलान कर चुके थे कि वे शहनाज को पसंद करते हैं, वहीं शहनाज भी खुलेआम अपने प्यार का इजहार कर चुकी थीं। हालांकि सिद्धार्थ और शहनाज ने इस बॉन्डिंग को हमेशा सिर्फ अच्छा दोस्त का टैग दिया था। शो भले ही खत्म हो गया लेकिन दोनों का प्यार बरकरार रहा।
बिग बॉस 13 के बाद बिग बॉस 14 में भी कुछ वक्त के लिए दोनों को साथ देखा गया था। इतना ही नहीं बिग बॉस ओटीटी पर भी दोनों साथ नजर आए थे। सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल आए तो दोनों के एपिसोड को सिडनाज स्पेशल नाम दिया गया था। फैन्स लगातार सिडनाज की अफेयर और शादी के कयास लगाते रहे हैं। कुछ वक्त से सिद्धार्थ और शहनाज की शादी के खूब चर्चे हो रहे थे, लेकिन कभी भी दोनों ने इसपर खुलकर बात नहीं की।
बिग बॉस के बाद शहनाज अपने अपने स्वयंवर शो 'मुझसे शादी करोगे' में नजर आई थी। इस शो सिद्धार्थ के लिए प्यार कबूलते वक्त रो भी पड़ी थीं, लेकिन न जानें क्यूं सिद्धार्थ का ही दिल नहीं पसीजा।' कहा तो यह भी गया कि सिद्धार्थ के कारण ही शहनाज ने अपने स्वयंवर में किसी भी लड़के को नहीं चुना और खाली हाथ वापस लौट आई थीं, लेकिन किसी मालूम था सिद्धार्थ शुक्ला इस तरह अचानक इस दुनिया से अलविदा कह देंगे। बता दें एक्टर की मौत के बाद शहनाज ने अपने गाने तू यहीं है से सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया। इस गाने में उदास शहनाज ने सबकी आंखें नम कर दी।
