विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 23, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टेलीविजन और फिल्मों में दिए इन योगदानों के लिए हमेशा याद किए जाएंगे Shyam Benegal, 8 बार जीता नेशनल अवॉर्ड

Published: Mon, 23 Dec 2024 09:44 PM (GMT+05:30)

भारतीय सिनेमा में श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) का नाम अदब के साथ लिया जाता है। दिग्गज फिल्मकार 90 वर्ष की ...और पढ़ें

सिनेमा में योगदान के लिए हमेशा याद रहेंगे श्याम बेनेगल (Photo Credit- Jagran)
सिनेमा में योगदान के लिए हमेशा याद रहेंगे श्याम बेनेगल (Photo Credit- Jagran)

HighLights

  1. 90 साल की उम्र में फिल्मकार श्याम बेनेगल का निधन
  2. हिंदी सिनेमा में योगदान के लिए हमेशा रखे जाएंगे याद
  3. 8 फिल्मों के लिए जीत चुके हैं नेशन अवॉर्ड

एंटरटेनमेंड डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज फिल्मकार श्याम बेनेगल 90 वर्ष की उम्र में दुनिया को अलविदा कह चले गए हैं। पीटीआई के मुताबिक, श्याम बेनेगल (Shyam Benegal) की बेटी पिया बेनेगल ने जानकारी दी कि उनके पिता ने मुंबई के वॉकहार्ट अस्पताल में सोमवार शाम को 6 बजकर 38 मिनट पर अंतिम सांस ली। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

मशहूर निर्देशक और निर्माता दुनिया को छोड़कर जरूर चले गए हैं, लेकिन भारतीय सिनेमा और टेलीविजन में श्याम बेनेगल को उनके योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। 

इन पॉपुलर सीरियल का किया था निर्देशन

श्याम बेनेगल ने टीवी के दर्शकों को भी अपने बेहतरीन कार्य का परियच दिया है। दूरदर्शन के सीरियल भारत एक खोज, कहता है जोकर और कथा शागर जैसे मशहूर सीरियल्स का निर्देशन करने का श्रेय भी उन्हें जाता है। टेलीविजन पर दर्शकों ने इन सीरियल को बेहद पसंद किया था। यही कारण है कि उन्हें टीवी में दिए योगदान के लिए हमेशा याद रखा जाएगा।

ये भी पढ़ें- भारतीय सिनेमा के महान डायरेक्टर Shyam Benegal का निधन, 90 की उम्र में ली अंतिम सांस

Photo Credit- Instagram

दिग्गज निर्माता और निर्देशक श्याम बेनेगल के नाम कुछ शानदार डॉक्यूमेंट्री बनाने का रिकॉर्ड भी है। उन्होंने सत्यजीत रे और भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू पर डॉक्यूमेंट्री भी बनाई है। 

पद्म भूषण से सम्मानित फिल्मकार ने की इतनी फिल्में

श्याम बेनेगल ने अपने करियर में 24 फिल्में, 45 डॉक्यूमेंट्री और 15 विज्ञापन फिल्में बनाई हैं। फिल्म जगत में योगदान के लिए उन्हें 1976 में पद्म श्री और साल 1991 में पद्म भूषण से सम्मानिय किया गया था। उनकी पॉपुलर फिल्मों का जिक्र होता है, तो निशांत, मंथन, भूमिका और सरदारी बेगम जैसी यादगार फिल्मों का नाम जरूर जेहन में आता है।

बड़े पर्दे पर इन कलाकारों को दे चुके हैं पहचान

अपनी कई यादगार फिल्मों के जरिए उन्होंने बड़े पर्दे पर कुछ मशहूर कलाकारों को पहचान दिलवाई है। इसमें ओम पुरी, शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और स्मिता पाटिल जैसे पॉपुलर स्टार्स का नाम शामिल है। हाल ही में उन्होंने 90वां बर्थडे सेलिब्रेट किया, जिसमें उनके साथ शबाना आजमी को भी देखा गया था।

सबसे ज्यादा बार जीत चुके हैं नेशनल फिल्म अवॉर्ड

श्याम बेनेगल भारतीय सिनेम में अपने बेहतरीन काम के लिए सबसे ज्यादा बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुके हैं। उनके नाम 8 फिल्मों के लिए अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनकी फिल्मों ने सिनेमा को एक अलग पहचान दिलाने में मदद की है। 

ये भी पढ़ें- समाज का आईना दिखाती हैं निर्देशक श्याम बेनेगल की ये बेस्ट मूवीज, भूलकर भी मिस न करें