Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Palak Tiwari Photos: पलक तिवारी का बटरफ्लाई लुक देख क्रेजी हुए फैंस, कहा- ‘ड्रेस देखें या आपको'

    By Priti KushwahaEdited By: Priti Kushwaha
    Updated: Tue, 30 May 2023 08:20 PM (IST)

    Palak Tiwari Bold Photos Goes Viral पलक तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। उनका अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।

    Hero Image
    Photo Credit: Palak Tiwari Instagram Photo Screenshot

    नई दिल्ली, जेएनएन। Palak Tiwari Bold Photos: टीवी की जानी मानी अभिनेत्री श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी आज फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं। हाल ही में पलक सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान‘ में नजर आईं थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस फिल्म के बाद पलक इन दिनों मालदीव में अपना वेकेशन एंजाॅय कर रही हैं। पलक अपने वेकेशन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार पोसट करती नजर आई हैं। इसी बीच पलक की लेटेस्ट तस्वीरों ने फिर से फैंस को दीवाना बना दिया है। इन तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

    पलक का बटरफ्लाई लुक हुआ वायरल

    पलक तिवारी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में फिर से उनकी खूबसूरती की चर्चा चारों तरफ हो रही है। फोटोज में पलक ने शिमरी ब्लैक और ऑरेंज कलर की स्ट्रिप गाउन पहनी हुई है। पलक ने अपनी इस थाई हाई स्लिट गाउन के साथ हाई हील्स पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने अपने बालों को ओपन कर स्टाइल दिया है। इस दौरान पलक का मिनिमल मेकअप उनके लुक को और भी हॉट बना रहा है।

    तस्वीरों पर फैंस पर कर रहे हैं जमकर कमेंट

    पलक तिवारी की इन तस्वीरों को फैंस को काफी पसंद कर रहे हैं। उनके लुक को देखकर हर कोई उनको बटरफ्लाई कह रहा है। इस पर कमेंट कर एक यूजर ने लिखा, ‘समझ नहीं आ रहा है कि ड्रेस को देखें या पलक को दोनों ही प्यारी लग रही है।' एक दूसरा यूजर ने लिखा, ‘आप इतनी खूबसूरती कहां से लाई हैं।' एक ने लिखा, ‘अपनी मां की तरह बेहद हाॅट हैं आप।' ऐसे कई और कमेंट्स पलक की इन तस्वीरों पर आ रहे हैं। अब तक इन फोटोज को काफी बार देखा जा चुका है ।