विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Shweta Tiwari Bold Photos: 42 साल की श्वेता तिवारी ने साड़ी में कराया फोटोशूट, हॉटनेस देख फैंस के उड़े होश

By Jagran NewsEdited By: Rupesh Kumar
Published: Sat, 03 Dec 2022 04:57 PM (IST)

Shweta Tiwari Bold Photos टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने अपनी लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। इसमें उन्हें बोल्ड ...और पढ़ें

Shweta Tiwari Bold Photos: श्वेता तिवारी फिल्म एक्ट्रेस है।
Shweta Tiwari Bold Photos: श्वेता तिवारी फिल्म एक्ट्रेस है।

नई दिल्ली, जेएनएन। Shweta Tiwari Bold Photos: टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर अपनी हालिया बोल्ड फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की है। उन्होंने कुल 5 तस्वीरें शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'बी योर सेल्फ, क्योंकि कॉपी के मुकाबले ओरिजिनल की कीमत ज्यादा होती है।' इसके साथ उन्होंने इसे कई लोगों को टैग भी किया है।

श्वेता तिवारी ने तस्वीरों में ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है

तस्वीरों में श्वेता तिवारी ने ग्रीन कलर की साड़ी पहन रखी है। वह अपना पल्लू ठीक करती नजर आ रही हैं। इसके बाद की तस्वीर में पल्लू उनके हाथ में है और साइड एंगल से उनका फिगर भी नजर आ रहा है। तीसरी फोटो वह कमर पर हाथ रख कर पोज दे रही है। चौथी फोटो क्लोज अप है और वह कैमरे की ओर देख रही हैं। उन्होंने मेकअप कर रखा है। उनका अलग अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। श्वेता तिवारी का दिलकश अंदाज फैंस को काफी लुभा रहा है। वह काफी कातिलाना पोज दे रही है। फोटोज में उनका स्लिम और टोंड फिगर भी नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 16 Updates: शालीन और टीना से जनता ने पूछे तीखे सवाल, सलमान की हाजिर जवाबी ने बढ़ाई मुश्किलें

श्वेता तिवारी की तस्वीरों को 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं

उनकी तस्वीरों को 2 लाख 70 हजार से ज्यादा लाइक्स मिले हैं। कई लोगों ने तस्वीरों पर फेवरेट, ब्यूटीफुल, माय लव लिखा है। वहीं एक ने लिखा है, 'आप वैसे की वैसे ही हो कसौटी जिंदगी की श्वेता।' एक ने लिखा है, 'मॉम ऑन फायर।' श्वेता तिवारी टीवी एक्ट्रेस है। उन्होंने टेलीविजन के कई शोज में काम किया है। वह बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: Hansika Motwani Wedding: हंसिका मोटवानी ने शादी से पहली सोहेल खटूरिया के साथ मनाई सूफी नाइट, वायरल हुआ वीडियो

श्वेता तिवारी अपने तलाक को लेकर भी चर्चा में है

श्वेता तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसे लेकर उनके फैंस भी काफी उत्साहित रहते हैं। श्वेता तिवारी पलक तिवारी की मां है। वह अक्सर अपनी बेटी का भी प्रमोशन करती नजर आती है। वह अपने तलाक को लेकर भी चर्चा में है। दरअसल श्वेता अपनी दूसरी शादी से भी तलाक ले रही हैं। उनके पति अभिनव कोहली उन पर आरोप लगाते रहते हैं। वहीं श्वेता तिवारी इन आरोपों से दूर अपनी जिंदगी को जीने में व्यस्त हैं।