यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shubman Gill की लेटेस्ट फोटोज ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, यूजर्स बोले- सारा तो पिघल जाएगी
भारतीय ओपनर बल्लेबाज Shubhman Gill अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियां बटोरते हैं। उनका ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिकेटर शुभमन गिल की फोटोज ने लगाई इंटरनेट पर आग
- सारा तेंदुलकर का नाम लेकर फैंस ने किया शुभमन को टीज
- शुभमन की इन तस्वीरों को देख आपके दिलों पर चलेगी छुरियां
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल (Shubhman Gill) बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। बीते साल कभी उनका नाम सैफ अली खान की लाडली सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ जुड़ा तो कभी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) के साथ।
हालांकि, जब सारा अली खान ने ये क्लियर किया कि शुभमन गिल को डेट करने वालीं सारा वो नहीं है, तो फैंस को ये कन्फर्म हो गया कि क्रिकेटर जिनको डेट कर रहे हैं वह सारा तेंदुलकर हैं। तब से ही जब भी सारा या शुभमन कोई फोटोज शेयर करते हैं, तो फैंस भी उन्हें टीज करने से बाज नहीं आते।
हाल ही में एक बार फिर ऐसा ही कुछ देखने को मिला, जब सोशल मीडिया पर शुभमन गिल के लेटेस्ट फोटोज को देख लोगों ने उन्हें सारा के नाम से टीज करना शुरू कर दिया।
शुभमन गिल ने बढ़ाया इंटरनेट का तामपान
शुभमन गिल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की जानकारी फैंस के साथ शेयर करते हैं। हाल ही में इंडियन क्रिकेटर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फिटनेस फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में शुभमन गिल अपनी फिटनेस दिखाते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Sara Tendulkar: संगीत पार्टी के लिए सज-धज के निकलीं सारा तेंदुलकर, सचिन की लाड़ली का ये लुक है टना-टन
एक बीच के पास खड़े हुए 'सांवरिया' अंदाज में शुभमन गिल अपने सिक्स पैक एब्स शो ऑफ कर रहे हैं। उन्होंने बॉडी पर सिर्फ टॉवल लपेटा हुआ है और बिल्कुल हीरो अंदाज में वह अपनी हैट फ्लॉन्ट कर रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर भी कुछ इस तरह की है। इन फोटोज में शुभमन काफी हॉट लग रहे हैं।

सारा तेंदुलकर का नाम लेकर फैंस ने किया टीज
शुभमन गिल की हॉटनेस देख यूजर्स उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। इस बीच ही कई लोग ऐसे भी हैं जो सारा तेंदुलकर के नाम से मसखरी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा, "सारा का सारा बॉडी दिखा रहा है"। दूसरे यूजर ने लिखा, "शुभमन गिल अपने ये सिक्स पैक एब्स सारा भाभी को दिखा रहे हैं"।
एक अन्य यूजर ने लिखा, "भाभी ने भी पोस्ट शेयर कर दी भइया"। एक और अन्य यूजर ने लिखा, "हमारी भाभी कैसी हो, सारा भाभी जैसी हो"। आपको बता दें कि स्टेडियम में भी बैठकर कई बार मैच के दौरान फैंस शुभमन गिल को सारा तेंदुलकर के नाम से टीज करते हुए दिख चुके हैं।
