Shubh Mangal Zyada Saavdhan Gabru: आयुष्मान की Kiss और जबरदस्त डांस का तड़का है 'गबरू'
21 फरवरी को आयुष्मान खुराना की शुभ मंगल ज़्यादा सावधान सिनेमाघर में रिलीज़ होने वाली है। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया गया है।
नई दिल्ली, जेएनएन। साल 2017 में आयी फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' के बाद इस साल 21 फरवरी को इसकी सीक्वल फिल्म 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' सिनेमा घर में रिलीज़ होने वाली है। 'शुभ मंगल सावधान' के जैसे ही 'शुभ मंगल ज़्यादा सावधान' भी रोचक मुद्दे पर बानी फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना फिर से लीड रोल में नज़र आएंगे जो गे का किरदार निभाएंगे। हाल ही में फिल्म का पहला गाना रिलीज़ किया गया है। जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है।
फिल्म के लीड एक्टर आयुष्मान खुराना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पहला गाना शेयर किया है। इस गाने का टाइटल है 'गबरू'। ये गाना जे स्टार और हनी सिंह के पंजाबी हिट सॉन्ग ‘गबरू’ का रीमिक्स है। गाने में आयुष्मान खुराना पंजाबी बीट पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
क्या है सॉन्ग ?
वीडियो में आयुष्मान खुराना एक शादी में ग्रूवी एंट्री करते नज़र आ रहे है। एंट्री करने के बाद वो डांस फ्लोर पर अपने कूल मूव्स से सबका ध्यान आकर्षित करते हैं। खासकर अपने ब्वॉयफ्रेंड का जो उस शादी में आयुष्मान के परिवार वालों के साथ पहले से ही मौजूद होता है। परिवार वालों की लाख कोशिशों के बाद भी उनके ब्वॉयफ्रेंड खुद को रोक नहीं पाते और डांस फ्लोर पर जाकर आयुष्मान को किस कर लेते हैं।
गबरू गाने का कोरस ओरिजिनल गाने से ही लिया गया है हालांकि लिरिक्स को पूरी तरह से बदल दिया गया है। ज़्यादा बेस के साथ गाना को और भी ज़्यादा जोशीला बना दिया गया है। इस गाने को आवाज़ दी है तनिष्क बागची। क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म ‘शुभ मंगल ज़्यादा सावधान’ एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है जो समाज में सेम सेक्स कपल की स्थिति को बताता है। फिल्म में आयुष्मान गे का किरदार निभा रहे हैं जो एक लड़के से प्यार करते हैं। आयुष्मान पहली बार पर्दे पर इस तरह का किरदार निभाने जा रहे हैं। फिल्म 21 फरवरी 2020 को रिलीज़ होगी।