Shubh Mangal Zyada Saavdhan: आयुष्मान से अक्षय कुमार तक, पर्दे पर गे बन चुके हैं ये दिग्गज
आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में काफी बज़ बना हुआ है।
नई दिल्ली, जेएनएन। आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘शुभ मंगल ज्यादा सावधान’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है। इस फिल्म को लेकर दर्शको में काफी बज़ बना हुआ है। आयुष्मान की फिल्म समलैंगिक रिश्तों पर आधारित है। इस फिल्म में आयुष्मान गे बने हैं जो एक लड़के से बहुत प्यार करते हैं और उससे शादी करना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही उनके और उनके ब्वॉयफ्रेंड के मां-बाप को इस बारे में पता चलता है वो भड़क जाते हैं और महाभारत शुरू हो जाती है।
फिल्म का ट्रेलर तो लोगों को काफी पसंद आया था उम्मीद है फिल्म भी पसंद आएगी। लेकिन हम आपको बता दें कि आयुष्मान ऐसे पहले अभिनेता नहीं हैं जो पर्दे पर गे बनने की दिलेरी दिखा रहे हैं। उनसे पहले भी कई दिग्गज अभिनेता ऐसा किरदार निभा चुके हैं। हम बताते हैं कौन हैं वो एक्टर।
अभिषेक बच्चन- जॉन इब्राहिम : 14 नवंबर 2008 में रिलीज़ हुई अभिषेक बच्चन और जॉन इब्राहिम की फिल्म 'दोस्ताना' काफी चर्चा में रही थी। अभिषेक और जॉन इस फिल्म में गे बने थे। इस दौर में गे बनना दोनों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण किरदार था, यही वजह है कि इसकी आज तक चर्चा होती है।
ऋषि कपूर : साल 2012 में रिलीज हुई सिद्धार्थ, आलिया और वरुण धवन की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में ऋषि कपूर ने गे का किरदार निभाया था। उस फिल्म में ऋषि कॉलेज के प्रिसिंपल बने थे जो अपने स्पोर्ट्स टीजर यानी रोनित रॉय पर डोरे डालता रहते हैं।
अक्षय कुमार : साल 2016 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार और जॉन इब्राहिम की फिल्म 'ढिशुम' में अक्षय ने गे का किरदार निभाया था। अक्षय को हमेशा एक्शन हीरो के रूप में पहचाना जाता है ऐसे में पर्दे पर उनका गे बनना लोगों के लिए काफी चौंकाने वाल किरदार था।
फवाद खान : साल 2016 में ही रिलीज़ हुई आलिया, सिद्धार्थ और फवाद खान की फिल्म में फवाद गे बने थे। हालांकि, फिल्म के अंत में उनके गे होने का खुलासा किया गया था।
मनोज वाजपेयी : साल 2016 में ही रिलीज़ हुई राजकुमार राव की फिल्म 'अलीगढ़' में मनोज बाजपेयी ने एक गे प्रोफेसर का किरदार निभाया था। 'अलीगढ़' एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म थी जो कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर की कहानी थी।