विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रुति हासन कोविड-19 की चपेट से आईं बाहर, रिकवरी के बाद काम पर की वापसी

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Mon, 07 Mar 2022 05:27 PM (IST)Updated: Mon, 07 Mar 2022 08:37 PM (IST)

अभिनेत्री श्रुति हासन बीते महीने कोविड महामारी की चपेट में आ गई थी और उन्होंने खुद को क्वारंटाइन कर लिया ...और पढ़ें

Actoress Shruti Haasan social media account instagram image
Actoress Shruti Haasan social media account instagram image

नई दिल्ली, जेएनएन। एक्ट्रेस श्रुति हासन हाल ही में कोविड-19 की चपेट में आ गई थीं। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। जिसके बाद एक्ट्रेस के शुभचिंतक उनके जल्दी ठीक होने के लिए लगातार प्रर्थना कर रहे थे। फिलहाल श्रुति ने कोरोना संक्रमण से रिकवर कर लिया है और अपने काम पर वापस लौट चुकी हैं।

श्रुति हासन ने इस बात की जानकारी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में ब्लैक कलर का मास्क लगाए हुए अपनी एक सेल्फी शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'काम पर वापस'।

आपको बता दें कि श्रुति हासन ने 27 फरवरी को अपने कोविड संक्रमित होने की जानकारी इंस्टाग्राम पर दी थी। उन्होंने एक हैंड रिटेन पेज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'सभी को नमस्कार, एक जल्दी लेकिन बुरी खबर। सभी सुरक्षा उपायों के बावजूद भी मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मैं ठीक हूं। जल्दी लौटने का लंबा इंतजार नहीं कर सकती हूं। धन्यवाद और आप सभी से जल्द मिलती हूं।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट पर नम्रता शिरोड़कर समेत कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया था और उनके जल्दी ठीक होने की कामना की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Shruti Haasan (@shrutzhaasan)

श्रुति हासन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो साउथ के मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार' में नजर आने वाली हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रुति 'बाहुबली' सुपरस्टार प्रभास के साथ मुख्य भूमिका निभाती हुई दिखाई देंगी। जो कि एक एक्शन थ्रीलर फिल्म है। फिल्म को दो पार्ट में बनाने की तैयारी चल रही है। प्रभास और श्रुति की ये फिल्म 14 अप्रैल, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

श्रुति हासन को आखिरी बार अमेजन प्राइम वीडियो के वेब सीरीज 'बेस्टसेलर' में देखा गया था। जिसमें उनके साथ मिथुन चक्रवर्ती अर्जन बाजवा, गौहर खान, सत्यजीत दुबे और सोनाली कुलकर्णी मुख्य किरदारों में नजर आए थे। मिथुन चक्रवर्ती की यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू सीरीज थी।