विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 17, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

श्रिया सरन ने रूसी बॉयफ्रेंड के साथ कर ली Top Secret Wedding... 5 दिन बाद खुलासा

By Manoj VashisthEdited By:
Published: Sat, 17 Mar 2018 05:42 PM (IST)Updated: Wed, 21 Mar 2018 10:39 AM (IST)

श्रिया की शादी 12 मार्च को मुंबई में ही उनके लोखंडवाला स्थित आवास पर हुई, जिसमें क़रीबी दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए।

श्रिया सरन ने रूसी बॉयफ्रेंड के साथ कर ली Top Secret Wedding... 5 दिन बाद खुलासा
श्रिया सरन ने रूसी बॉयफ्रेंड के साथ कर ली Top Secret Wedding... 5 दिन बाद खुलासा

मुंबई। बॉलीवुड में गुपचुप शादी करने का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा। अब ख़बर आ रही है कि एक्ट्रेस श्रिया सरन ने अपने रूसी बॉयफ्रेंड से शादी कर ली है। मिड-डे की ख़बर के अनुसार श्रिया की शादी प्राइवेट सेरेमनी में हुई। शादी में बॉलीवुड से सिर्फ़ मनोज बाजपेयी और शबाना आज़ामी के ही शामिल हुए। 

श्रिया की शादी 12 मार्च को मुंबई में ही उनके लोखंडवाला स्थित आवास पर हुई, जिसमें क़रीबी दोस्त, रिश्तेदार और परिवार के लोग ही शामिल हुए। श्रिया के बॉयफ्रेंड का नाम आंद्रेई कोसचीव है, जो राष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी हैं और मॉस्को में रेस्तरां की चेन हैं। श्रिया ने इस मौक़े पर गुलाबी रंग का जोड़ा पहना। शादी हिंदू रीति-रिवाज़ से हुई। बता दें कि पहले यह ख़बरें आ रही थीं कि श्रिया और आंद्रेई की शादी उदयपुर में एक डेस्टिनेशन वेडिंग होने वाली है, लेकिन श्रिया ने इससे इनकार कर दिया था। श्रिया और आंद्रेई पिछले कई सालों से डेट कर रहे हैं, लेकिन वह कभी साथ में मीडिया के कैमरों में कैद नहीं हुए। शादी से पहले 11 मार्च को प्रीवेडिंग पार्टी भी हुई थी। श्रिया, 2015 की फ़िल्म दृश्यम में आख़िरी बार हिंदी सिनेमा के पर्दे पर नज़र आयी थीं, जिसमें वो अजय देवगन की पत्नी के रोल में थीं।

बॉलीवुड में कुछ और शादियां ऐसी रही हैं, जो बेहद गुपचुप तरीक़े से हुई हैं। परिवार और नज़दीक़ी दोस्तों को छोड़कर उनके बारे में किसी को पता नहीं चला। कुछ ऐसी ही शादी पिछले साल नवंबर में वत्सल सेठ और इशिता दत्ता की हुई, जिन्होंने मुंबई के इस्कॉन मंदिर में सादे समारोह में शादी की थी। वत्सल और इशिता की शादी की ख़बर ने इंडस्ट्री वालों को चौंका दिया, क्योंकि दोनों के अफ़ेयर की किसी को कानों-कान ख़बर नहीं थी। वत्सल और इशिता ने एक टीवी शो में साथ काम किया था। ख़बर है कि तभी से दोनों रिलेशनशिप में आये थे।

जॉन अब्राहम और प्रिया रुंचाल की 2014 में हुई शादी का पता न्यू ईयर विश से चला, जिसमें जॉन ने प्रिया और अपना नाम लिखा था। इससे पहले तक प्रिया के साथ उनकी रिलेशनशिप की ख़बर तो थी, मगर शादी का पता किसी को नहीं चला। जॉन ने ट्वीट किया था, ‘Wishing you and your loved ones a blessed 2014! May this year bring you love, good fortune and joy. Love, John and Priya Abraham.’

रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा की शादी भी एक सीक्रेट अफ़ेयर रही। आदी के साथ रानी ने इटली में शादी की थी, जिसका पता आदित्य चोपड़ा नाम के सोशल मीडिया एकाउंट से चला, जब उन्होंने फ़ेसबुक पर अपना स्टेटस बदलकर मैरीड लिखा। इसके कुछ देर बाद ही रानी का स्टेटमेंट आया था। संजय दत्त की शादी का क़िस्सा भी कुछ इसी तरह का है। मान्यता के साथ संजय की तीसरी शादी गोवा में हुई थी और ये उनके फ़ैंस के लिए सरप्राइज़िंग रहा।

कुणाल कपूर ने अमिताभ बच्चन की भतीजी नैना बच्चन के साथ फरवरी 2015 में सेशेल्स में शादी की। कुणाल और नैना की शादी का भी किसी को अंदाज़ा नहीं था। कुणाल ने अपने अफ़ेयर को भी अंडररैप रखा था। इसलिए शादी की ख़बर ने चौंका दिया।