यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shraddha Kapoor ने मां के साथ मनाया गुड़ी पड़वा, सादगी से 'मराठी मुल्गी' ने चुरा लिया फैंस का दिल
Shraddha Kapoor अच्छे से जानती हैं कि उन्हें सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट से कैसे लाइमलाइट चुराना है। फैंस के ...और पढ़ें

HighLights
- श्रद्धा कपूर ने मनाया गुड़ी पड़वा
- सिंपल लुक में श्रद्धा ने जीता दिल
- श्रद्धा कपूर की तस्वीरें आईं सामने
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आज (9 अप्रैल) महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा का त्योहार मनाया जा रहा है। मराठी परिवार से ताल्लुक रखने वालीं श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) हर साल इस त्योहार को सेलिब्रेट करती हैं। इस साल भी एक्ट्रेस ने अपने परिवार के साथ गुड़ी पड़वा सेलिब्रेट किया। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।
श्रद्धा कपूर, शक्ति कपूर और शिवांगी कोल्हापुरे की बेटी हैं। पिता पंजाबी हैं और मां मराठी। इसलिए श्रद्धा दोनों ही त्योहार को मनाती हैं। वह अक्सर फैमिली फंक्शन में महाराष्ट्रियन लुक में भी नजर आती हैं। ऐसे में वह गुड़ी पड़वा के त्योहार को कैसे मिस कर सकती हैं।
श्रद्धा कपूर ने मनाया गुड़ी पड़वा
श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह अपनी मां शिवांगी के साथ हाथ में थाली लिए पोज देती हुई नजर आ रही हैं। एक फोटो कैंडिड है, जिसमें एक्ट्रेस की मुस्कुराहट फैंस का दिल चुराने के लिए काफी है। बाकी की तस्वीरों में पूजा की झलकियां हैं और एक में वह अपने परिवार के साथ सेल्फी ले रही हैं।
यह भी पढ़ें- Shraddha Kapoor ने अपने रिलेशनशिप पर लगाई मुहर ! लेटेस्ट पोस्ट में दिखाई ब्वॉयफ्रेंड के नाम की एक झलक
लाल सूट में लगीं कमाल
गुड़ी पड़वा सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर करने के साथ ही श्रद्धा ने अपने इंस्टा फैमिली को शुभकामनाएं भी दी हैं। एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, "हैप्पी गुड़ी पड़वा मेरी इंस्टा फैमिली। गुड़ी पड़वा की आपको और आपके परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं।" बात करें एक्ट्रेस के लुक की तो लाल कलर के सलवार सूट और बिना मेकअप में भी वह बहुत खूबसूरत लग रही थीं। हमेशा की तरह लोग एक्ट्रेस की सादगी पर अपना दिल हार गए हैं।
श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्में
पिछले साल हिट फिल्म तू झूठी मैं मक्कार देने के बाद श्रद्धा कपूर अपनी अपकमिंग फिल्मों की तैयारी में हैं। वह ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री के सीक्वल की शूटिंग कर रही हैं। सीक्वल 2 इसी साल 30 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसके अलावा वह कार्तिक आर्यन के साथ चंदू चैम्पियन (Chandu Champion) और नो एंट्री के सीक्वल (No Entry 2) में भी नजर आएंगी।
