श्रद्धा कपूर ने बताया कब आ रहा है 'ओके जानू' का ट्रेलर
आदित्य और श्रद्धा की इस फ़िल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप और इससे जुड़ी इमोशंस पर आधारित है। रोमांटिक फ़िल्मों के लिए मशहूर शाद अली ने इसे डायरेक्ट किया है।
मुंबई। श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की जोड़ी ओके जानू में फिर लौट रही है। आशिक़ी 2 की सुपर सक्सेस के बाद इस रोमांटिक जोड़ी से उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
फ़िल्म के पोस्टर रिलीज़ से शुरू हुआ प्रमोशन धीरे-धीरे रफ़्तार पकड़ रहा है। श्रद्धा ने अब बताया है कि इसका ट्रेलर सोमवार (12 दिसंबर) को रिलीज़ होने वाला है। इसके साथ उन्होंने फ़िल्म का एक और पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में वो गीक लुक में दिख रही हैं और आदित्य के साथ सपनों में खोई हुई नज़र आ रही हैं।
इसे भी पढ़ें- श्रद्धा ने आदित्य को अचानक कर लिया किस और फिर...
आदित्य और श्रद्धा की इस फ़िल्म की कहानी लिव-इन रिलेशनशिप और इससे जुड़ी इमोशंस पर आधारित है। रोमांटिक फ़िल्मों के लिए मशहूर शाद अली ने इसे डायरेक्ट किया है, जबकि करण जौहर ने ओके जाने को प्रोड्यूस किया है। ये फ़िल्म हिट का रीमेक है।#OKJaanuTrailerMonday @DharmaMovies ❤️ pic.twitter.com/qlAbmNx5jn
— Shraddha Kapoor (@ShraddhaKapoor) December 10, 2016