Move to Jagran APP

हाफ गर्लफ्रेंड कॉन्सर्ट में श्रद्धा कपूर को भीड़ से बचाते हुए पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

इन दोनों स्टार्स ने फैंस को भी निराश नहीं किया। श्रद्धा कपूर के बारे में आपको बता दें कि वो कभी भी फैंस को सेल्फी के लिए मना नहीं करती हैं।

By Hirendra JEdited By: Published: Fri, 05 May 2017 12:49 PM (IST)Updated: Fri, 05 May 2017 03:42 PM (IST)
हाफ गर्लफ्रेंड कॉन्सर्ट में श्रद्धा कपूर को भीड़ से बचाते हुए पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें
हाफ गर्लफ्रेंड कॉन्सर्ट में श्रद्धा कपूर को भीड़ से बचाते हुए पहुंचे अर्जुन कपूर, देखें तस्वीरें

मुंबई। श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर दोनों ही कलाकार इन दिनों जम कर अपनी आने वाली फ़िल्म'हाफ गर्लफ्रेंड' के प्रमोशन में लगे हैं! इसी सिलसिले में अर्जुन और श्रद्धा गुरुवार को मुंबई में एक इवेंट में पहुंचे जहां एक कॉन्सर्ट हुआ। इस मौके पर काफी भीड़ जमा हो गयी थी और आप ऊपर के तस्वीर में देख सकते हैं कि अर्जुन कपूर फैंस के बीच से बचते-बचाते श्रद्धा को मंच की ओर लेकर जा रहे हैं।

loksabha election banner

गौरतलब है कि इसी महीने की 19 तारीख को 'हाफ गर्लफ्रेंड' रिलीज़ हो रही है। यह फ़िल्म चेतन भगत की इसी नाम से चर्चित एक नॉवेल पर आधारित है। हालांकि, मंच पे पहुंचने से पहले जहां एक तरफ अर्जुन और श्रद्धा भीड़ से घिरे हुए थोड़े परेशान दिख रहे थे, मंच पर पहुंचते ही फैंस से हाथ मिलाते नज़र आये!

यह भी पढ़ें: बाहुबली फीवर, डायरेक्टर राजामौली ने कहा- मेरा काम पूरा हुआ, शुक्रिया

फ़िल्म में श्रद्धा कपूर और अर्जुन कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अर्जुन कपूर माधव झा तो श्रद्धा कपूर रिया सोमानी के किरदार में हैं। अर्जुन के बाद श्रद्धा भी फैंस के साथ काफी उत्साह से मिलीं,आप इन तस्वीरों में उस उत्साह को महसूस भी कर पा रहे होंगे!

आप देख सकते हैं इस कॉन्सर्ट में श्रद्धा और अर्जुन ने दर्शकों को खूब इंटरटेन किया। नीचे की तस्वीर में अर्जुन कपूर को आप गाते हुए देख पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बनारस में कंगना रनौत ने गंगा में 5 बार लगाई डुबकी और की आरती, देखें तस्वीरें

और अब बारी है श्रद्धा की। हालांकि, श्रद्धा कपूर इससे पहले 'रॉक ऑन 2' के दौरान भी फ़रहान अख्तर के साथ स्टेज पर परफॉर्म कर चुकी हैं।

इन दोनों स्टार्स ने फैंस को भी निराश नहीं किया। श्रद्धा कपूर के बारे में आपको बता दें कि वो कभी भी फैंस को सेल्फी के लिए मना नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया की बाहुबली हैं कटरीना कैफ़, आते ही छा गयी,देखें तस्वीरें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.