इस अभिनेता के साथ छुट्टियां मनाने जाएंगी श्रद्धा कपूर
आशिकी-2 से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत श्रद्धा कपूर ने भले ही आदित्य रॉय कपूर से अपने रिश्ते को सबके सामने नहीं स्वीकार
मुंबई। आशिकी-2 से बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने वाली खूबसूरत श्रद्धा कपूर ने भले ही आदित्य रॉय कपूर से अपने रिश्ते को सबके सामने नहीं स्वीकार किया है, लेकिन दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
खबर है कि श्रद्धा और आदित्य जल्द ही छुट्टियां मनाने किसी सीक्रेट लोकेशन पर जाएंगे। एक अंग्रेजी अखबार ने अपने सूत्रों के हवाले से यह खबर दी है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा अपनी फिल्म एक विलेन के रिलीज होते ही छुट्टियां मनाने निकल जाएंगी। एक विलेन 27 जून को रिलीज होगी।
बताया जाता है कि आदित्य की भाभी विद्या बालन भी अपने देवर की पसंद से खुश हैं। उनसे जब आदित्य और श्रद्धा के रिश्ते को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने दोनों को अपनी शुभकामनाएं दी थीं।