Exclusive: मिथुन, गोविंदा के गानों पर सजती थी श्रद्धा और सिद्धांत कपूर की महफिल
फिल्म हसीना पारकर 22 सितंबर को रिलीज़ हो रही है।
अनुप्रिया वर्मा, मुंंबई। सिद्धांत कपूर और श्रद्धा कपूर पहली बार अपूर्व लाखिया की फिल्म हसीना पारकर में अभिनय करने जा रहे हैं। इस बात से श्रद्धा भी खुश हैं और उनके भाई सिद्धांत भी काफी खुश हैं। लेकिन अपनी आॅन स्क्रीन केमेस्ट्री से अधिक वे अपने बचपन के दिनों को खूब याद करते हैं।
सिद्धांत कहते हैं कि श्रद्धा और मैं दोनों ही शरारती थे। लेकिन मैं ज्यादा शरारत करता था। उसकी टांग खिंचाई खूब करता था। लेकिन हमारा फेवरेट टाइम पास हुआ करता था कि हम म्यूजिक लवर थे और घर में म्यूजिक लगाकर हम खूब डांस करते थे। खासतौर से मिथुन और गोविंदा के गानों पर हम खूब नाचते थे और हमारी मां कैमरा आॅन कर देती थीं। और हम खूब डांस करते थे। उस वक्त तो वो वीएचएस टेप हुआ करता था। मां उस पर ही सबकुछ रिकॉर्ड करती थीं। हमारे पास आज भी वह टेप कहीं न कहीं होगा। गोविंदा और मिथुन के गानों पर हर रोज शाम को जो हमारी महफिल सजती थी, वह कमाल की थी, मजेदार थी। हम उसे कभी भूल नहीं सकते। साथ ही सिद्धांत बताते हैं कि उन्हें अपने म्यूजिक से बहुत प्यार है। वह इससे बेइतहां प्यार करते हैं। उनके पास हर तरह के म्यूजिक का कलेक्शन है। गिटार बजाना उन्हें हमेशा अच्छा लगता रहा है। वह ये सारे मोमेंट बहुत याद करते हैं। आज भी वह म्यूजिक से जुड़े रहना पसंद करते हैं। खाली समय में उन्हें तरह-तरह के म्यूजिक सुनना अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें: श्री देवी की स्टार डॉटर जाह्नवी कपूर नहीं मिस करतीं अपना डांस क्लास, देखें तस्वीरें
सिद्धांत कपूर हसीना पारकर में दाउद की भूमिका में हैं. वह इस बात से वाकिफ हैं कि अब तक कई लोगों ने यह भूमिका निभाई है तो उनकी तूलना होगी ही. लेकिन वह इस बात के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। क