जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव स्टारर हॉरर कॉमेडी फिल्म रूही-अफजा की शूटिंग पूरी
राजकुमार राव और जाह्ववी कपूर स्टारर फिल्म रूही अफजा की शूटिंग पूरी हो गई है। जाह्ववी ने अपने इंस्टा अकाउंट से यह जानकारी दी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। राजकुमार राव और जाह्ववी कपूर स्टारर फिल्म रूही अफजा की शूटिंग पूरी हो गई है। जाह्ववी ने अपने इंस्टा अकाउंट से यह जानकारी दी है। रूही अफजा एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है। इसमें जाह्ववी और राजकुमार के अलावा वरुण शर्मा भी नजर आएंगे।
पहले रूह अफजा था नाम
इस फिल्म में जाह्नवी कपूर का डबल रोल 'रूही' और 'अफ्जा' दिखाया जाएगा। इस फिल्म का नाम पहले 'रूहअफ्जा' था, लेकिन जाह्नवी कपूर और मैडॉक फिल्म्स की पोस्ट से पता चला था कि फिल्म का नाम बदल कर 'रूही अफ्जा' कर दिया गया है।
मुरादाबाद की है कहानी
फिल्म 'रूही अफ्जा' उत्तर प्रदेश के छोटे से शहर मुरादाबाद पर आधारित है। इस फिल्म को मैडॉक फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले तैयार किया जा रहा है। फिल्म 20 मार्च, 2020 में रिलीज होगी। राजकुमार राव इस फिल्म के जरिए दिनेश विजन (प्रोड्यूसर) के साथ तीसरी बार काम करेंगे। इससे पहले राजकुमार राव 'स्त्री' और 'मेड इन चाइना' में भी दिनेश विजन के साथ काम कर चुके हैं।
उधर जाह्नवी कपूर की बात करें तो गुंजन सक्सेना की बायोपिक में भी नजर आएंगी। इसके अलावा तख्त, दोस्ताना-2 में भी उनकी मुख्य भूमिकाएं हैं।