विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 21, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की शूटिंग हुई शुरू, 'पताल लोक' का यह एक्टर होगा खलनायक, मुहूर्त पर हुआ खुलासा

By Vaishali ChandraEdited By:
Published: Fri, 21 Jan 2022 11:44 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jan 2022 07:01 AM (IST)

शुक्रवार को फिल्म एन एक्शन हीरो की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई है और इसी के साथ फिल्म से ...और पढ़ें

An Action Hero social media, Twitter post
An Action Hero social media, Twitter post

नई दिल्ली, जेएनएन। हाल ही में एक्टर आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का ट्रेलर लॉच किया गया था। जिसे दर्शकों ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया था। शुक्रवार को फिल्म की शूटिंग लंदन में शुरू हो गई और इसी के साथ फिल्म से जुड़ा एक दिलचस्प खुलासा किया गया है। जिसे सुन लोगों की रुचि फिल्म में और बढ़ जाएगी। वेब सीरीज ‘पाताल लोक’ से अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले अभिनेता जयदीप सिंह अहलावत फिल्म में मुख्य विलेन के तौर पर नजर आने वाले हैं।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने का साथ ही जयदीप सिंह अहलावत की वाइस ओवर वाला एक एनीमेटेड टीजर लॉच किया गया है। जिसमें उनके कैरेक्टर का खुलासा किया गया है। जयदीप फिल्म में ऐसे किरदार में हैं जो नेता होने के साथ ही पहलवानी का शौक भी रखता है। टीजर बताता है कि दोनों के बीच का कोई धागा है जो हीरो की हरकतों से खुल गया है। विलेन का नेता साइड तो हीरो को माफ करना चाहता हैं लेकिन पहलवान की मर्दानगी ऐसा करने नही दे रही हैं। अब दोनों एक-दूसरे को मात देने की योजनाएं बना रहे हैं। हालांकि जयदीप सिंह फिल्म की शूटिंग के लिए दो दिन बाद लंदन पहुंचेंगे।

फिल्म में खलनायक के रोल में जयदीप की एंट्री आयुष्मान खुराना और जयदीप दोनों के फैंस के लिए खुशी की खबर है। फिल्म में दर्शकों के लिए एक्शन के साथ ही ऑफबीट सेंस ऑफ ह्यूमर होगा।

फिल्म टी सीरीज और कलर्स येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले बनेगी, जिसे आनंद एल राय और भूषण कुमार प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म का निर्देशन अनिरुद्ध अय्यर कर रहे हैं। दोनों ही निर्माता फिल्म के लिए लंदन पहुंच गए हैं और आज मुहूर्त की शूटिंग शुरू कर दी हैं।

फिल्म के बारे में बात करते हुए भूषण कुमार ने कहा "फिल्म की शूटिंग के लिए टीम ने लंबा इंतजार किया है और यकीन नहीं हो रहा कि फिल्म की शूटिंग शुरू हो रही हैं। फिल्म में एक ताजा और विचित्र कहानी है और इसे भव्य पैमाने पर रखा गया है।"

वहीं आनंद एल राय ने कहा कि ये पहला मौका है जब उनकी टीम एक्शन जॉनर की फिल्म करने जा रही हैं। वह अनिरुद्ध अय्यर के लिए बहुत खुश हैं। उन्होंने अनिरुद्ध को एक निर्देशक के तौर पर उभरते हुए देखा हैं। उन्हें उम्मीद है कि जितने जोश के साथ उन्होंने शूटिंग शुरू की है वह स्क्रीन पर भी दिखेगी।