Shilpa Shetty ने बताया पेरिस में राज कुंद्रा ने किया था प्रपोज, जानें- क्यों नहीं हुईं इम्प्रेस!
Shilpa Shetty ने एक शो में बताया कि कैसे राज कुंद्रा ने उन्हें पेरिस में प्रपोज किया था। उन्होंने एक हीरे की अंगूठी दी थी लेकिन शिल्पा उससे इम्प्रेस नहीं हुईं। जानिए- क्या था पूरा मामला। देखिए वीडियो . . .
नई दिल्ली, जेएनएन। शिल्फा शेटी इस वक्त अपनी योग क्लासेस और हेल्थ वीडियो के लेकर लगातार चर्चा में रहती हैं। 90 के दशक की यह एक्ट्रेस एक समय बिजनेस राज कुंद्रा के साथ भव्य शादी को लेकर भी ख़ूब सुर्खियां बटोरी थीं। राज ने शिल्पा को पेरिस में एक डिनर के दौरान पर प्रपोज किया था। अब शिल्पा ने बताया है कि वह उस वक्त इम्प्रेस नहीं हुई थी। इसके पीछे वजह थी हीरे की अंगूठी।
दरअसल, शिवानी दांडेकर ने शिल्पा शेट्टी का एक इंटरव्यू लिया। इस इंटरव्यू में शिल्पा ने इस मुद्दे पर बात की। शिल्पा ने बताया कि वह Karl Lagerfeld शो के लिए पेरिस में मौजूद थीं। राज ने मुधझे प्रपोज़ किया। उन्होंने एक बड़ा हॉल बुक कर लिया था। यह कुछ ऑउट ऑफ़ द टॉप था। उनके पास वाइलिन बजाने वाले भी थे। उन्होंने मुझे इसमें शामिल किया।
शिल्पा ने बताया- राज ने कहा कि हम दोस्त के घर लंच के लिए जा रहे हैं। इसलिए अच्छे ड्रेशअप हो जाना। मेरी बहन के कहा कि मैं लाल पहनूं। क्योंकि ये सब पहले से प्लान्ड था। उन्होंने मुझे मुंबई में बताया था कि हम एक कूल प्लेस पर जाने वाले हैं। हालांकि, इसको लेकर मुझे कोई क्लू नहीं था। उन्होंने मेरे परिवार से भी बात कर ली थी। शिल्पा ने बताया कि राज ने एक फैंसी डिनर प्लान किया, जहां डाइमंड रिंग के साथ प्रोपेज किया।
रिंग को लेकर शिल्पा ने कहा - यह एक फाइव कैरेट की डाइमंड रिंग थी। मैं बहुत मैटयरिलिस्टक फील कर रही थी। लेकिन मुझे यह पसंद आई। लेकिन यह सिर्फ पांच कैरेट की थी। शिल्पा ने मजाक करते हुए कहा कि ऐसा मैंने नहीं सोचा था। नहीं, नहीं, मैं मजाक कर रही हूं। क्योंकि इसके दो सेकंड के बाद उन्होंने कहा- शादी की रिंग इससे बड़ी होगी।
बता दें, शादी के बाद राज और शिल्पा का एक म्यूज़िक वीडियो भी बाहर आया था। इसके अलावा राज कुंद्रा ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स नाम की एक टीम भी खरीदी। शिल्पा शेट्टी इसे चियर्स करती दिख जाती हैं।