फरहान अख्तर के साथ रिलेशनशिप को लेकर बोली शिबानी दांडेकर
फरहान और शिबानी को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब इस रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोली हैं शिबानी दांडेकर।
मुंबई। फिल्म अभिनेता फरहान अख्तर का अभी हाल ही में अधुना अख्तर के साथ तलाक हुआ है। जिसके बाद वह फिर एक बार उनके अफेयर को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनका नाम फिल्म अभिनेत्री और एंकर शिबानी दांडेकर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों एक दूसरे के साथ की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। इस रिलेशनशिप को लेकर शिबानी ने खास बात कही है।
फरहान और शिबानी को लेकर कई दिनों से खबरें आ रही हैं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं। अब इस रिश्ते पर पहली बार खुलकर बोली हैं शिबानी दांडेकर। उन्होंने कहा है,'मैं मेरे रिश्ते को लेकर कुछ भी फील नहीं करती। हम सोशल मीडिया पर वही डालते हैं जो डालना चाहते हैं। लोगों को उसे कैसे लेना है या उन्हें तय करना है। वैसे भी लोग सोशल मीडिया की जानकारियों से कयास लगा रहे हैं। तो यह वैसे नहीं है कि जैसे कोई खुलासा हो रहा हो। मैं वही पोस्ट करती हूं जो मैं पोस्ट करना चाहती हूं और यह बहुत सरल है। हम इसके माध्यम से कोई संदेश भी नहीं देना चाहते। ना ही इसे लेकर हमारी कोई रणनीति है।'
गौरतलब है कि अधुना अख्तर से फरहान अख्तर को दो बच्चे हैं और शिबानी दांडेकर अविवाहित है। पिछले वर्ष दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया और देखते ही देखते दोनों का यह रिश्ता अब आगे इतना बढ़ गया है कि शिवानी खुलकर इस पर बात कर रही हैं। गौरतलब है कि दोनों को कई मौकों पर एक साथ देखा गया है, जिसके चलते बॉलीवुड के गलियारों में इस बात की अफवाहें तेज हो गई कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और जल्द विवाह के बंधन में बनने वाले हैं।
यह भी पढ़ें: Exclusive: PM मोदी से पहले RA GA का सियासी संग्राम, ऐसी होगी राहुल गांधी पर फिल्म