Move to Jagran APP

शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, शोषण करने का लगाया आरोप

राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके खिलाफ बयान दे रही थीं। वहीं अब हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शोषण करने की शिकायत दर्ज करवाई है।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Sat, 16 Oct 2021 12:22 PM (IST)Updated: Sat, 16 Oct 2021 12:22 PM (IST)
शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, शोषण करने का लगाया आरोप
शर्लिन चोपड़ा. राज कुंद्रा, शिल्पा शेट्टी, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आए हैं। राज कुंद्रा के ऊपर अश्लील फिल्में बनाने का आरोप लगा था। जिसके बाद राज कुंद्रा कुछ महीनों तक जेल में बंद थे। इस दौरान कई लोग राज कुंद्रा के समर्थन में आए तो कई लोग उनके खिलाफ भी थे। राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद से ही शर्लिन चोपड़ा लगातार उनके खिलाफ बयान दे रही थीं। वहीं अब हाल ही में शर्लिन चोपड़ा ने राज कुंद्रा और उनकी पत्नी शिल्पा शेट्टी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।

loksabha election banner

दरअसल शर्लिन चोपड़ा ने बीते 14 अक्टूबर को राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी के ऊपर कथित रूप से मानसिक उत्पीड़न औ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। मीडिया से बात करते हुए शर्लिन चोपड़ा ने बताया कि, 'मैंने राज कुंद्रा के खिलाफ यौन उत्पीड़न, धोखाधड़ी और धमकी देने के लिए शिकायत की है। उन्होंने अंडरवर्ल्ड की धमकी दी। आपको अच्छी तरह याद होना चाहिए, आपने मेरे साथ यौन शोषण किया। लड़कियों से जिस्म की नुमाइश करवाई, आप उनकी पेमेंट क्लियर क्यों नहीं करते? आप उनको चूना क्यों लगाते हैं? आर्टिस्ट के घर पे जाकर उसे अंडरवर्ल्ड की धमकी देते हैं। बोलते हैं यौन शोषण का केस वापस ले वरना तेरी जिंदगी बर्बाद हो जाएगी। उन्होंने मुझे डराया और कई सारी धमकी दी। मैं एक सिंगल वूमन हूं। अकेली रहती हूं मैं डर गई थी। आज हिम्मत जुटाकर वापस आई हूं।'

बता दें कि हाल ही में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा के वकील ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ के एक बयान जारी किया था। अपने इस बयान में शिल्पा और राज के वकील ने कहा ता कि, 'शर्लिन चोपड़ा जो भी बयान दे रही हैं। वह कानूनी दायरे में होना चाहिए। मेरे क्लाइंट के खिलाफ प्रेस वार्ता करना या उन्हें बदनाम करने की साजिश का हिस्सा है। सार्वजनिक जीवन में शर्लिन चोपड़ा द्वारा कही गई बात का कोर्ट में उनके खिलाफ उपयोग किया जाएगा। उनके खिलाफ सिविल और क्रिमिनल प्रोसिडिंग के अंतर्गत मामले दर्ज किए जाएंगे।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.