शर्लिन ने सेक्स वर्कर के साथ मनाया जन्मदिन
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली शर्लिन हमेशा कुछ हटके करने में विश्वास करती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर शर्लिन ने अलग अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया। 11 फरवरी को उनका बर्थडे था । इस बात की कयासबाजी हो रही थी कि वह अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करेंगी। कोई फोटो शूट करेंगी या कहीं बिकनी प
नई दिल्ली। अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में बनी रहने वाली शर्लिन हमेशा कुछ हटके करने में विश्वास करती हैं। अपने जन्मदिन के मौके पर शर्लिन ने अलग अंदाज में अपना जन्मदिन मनाया।
11 फरवरी को उनका बर्थडे था । इस बात की कयासबाजी हो रही थी कि वह अपना बर्थडे कैसे सेलिब्रेट करेंगी। कोई फोटो शूट करेंगी या कहीं बिकनी पहन अपने जलवे दिखाती नजर आएंगी। पर इन सबके उलट शर्लिन अलग ही अंदाज में दिखाई दी। इस बार भी शर्लिन ने वहीं किया जिसकी किसी को भी उम्मीद नहीं थी। शर्लिन ने अपना जन्मदिन कमाठीपुरा की सेक्स वर्करों के बीच जाकर मनाया। उन्होंने सेक्स वर्करों के साथ अपना बर्थडे केक कट किया। गौरतलब है कि कमाठीपुरा मुंबई का सबसे पुराना और एशिया का दूसरा सबसे बड़ा रेड लाइट एरिया हैं।
जिस केक को शर्लिन ने काटा उसपर लिखा था- सेलिब्रेटिंग वुमनहुड। सेक्स वर्कर्स की गोपनीयता को बरकरार रखने के लिए वह अपने साथ मीडिया को लेकर नहीं गई थीं।
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर