Sushant Singh Rajput के निधन से भावुक हुए शेखर सुमन, नेपोटिज्म के खिलाफ लगाया 'बिहार जिंदाबाद' का नारा
सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर एक बहस छिड़ गई है। फेसबुक ट्विटर इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म युवाओं ने नेपोटिज्म के खिलाफ जंग छेड़ रखी है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक सप्ताह हो गए हैं। सुशांत ने बीते 14 जून को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट पर फांसी लगाकार सुसाइड किया था। एक्टर के अचानक निधन की खबर से न सिर्फ उनकी फैमिली बल्कि पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक पसरा हुआ है। हर तरफ उनके साथ हुई इस घटना की बात हो रही है। वहीं सुशांत की मौत के बाद नेपोटिज्म को लेकर एक बहस छिड़ गई है।
फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप समेत अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म युवाओं ने नेपोटिज्म के खिलाफ जंग छेड़ रखी है। सभी का मानना है कि बॉलीवुड में नेपोटिज्म का शिकार होने से उभरते सितारे सुशांत ने आत्महत्या की है। इसी बीच सुशांत सिंह के निधन पर बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने अपना रिएक्शन दिया है।
Film industry के सारे शेर बनने वाले कायर Sushant ke चाहनेवालों के केहर से,चूहे बनकर बिल में घुस gaye hain.मुखौटे गिर gaye hain..the hypocrites are exposed.Bihar and India won't sit quiet till the culprits are punished.Bihar Zindabaad.— Shekhar Suman (@shekharsuman7) June 22, 2020
बिहार के रहने वाले एक्टर शेखर सुमन ने दबे शब्दों में बॉलीवुड में चल रहे नेपोटिज्म के खिलाफ आवाज उठाई है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट लिखकर अपने दिल की बात कही। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'फिल्म इंडस्ट्री के सारे शेर बनने वाले कायर सुशांत के चाहने वालों के कहर से, चूहे बनकर बिल में घुस गए हैं। मुखौटे गिर गये हैं। पाखंडी लोग उजागर हो गए हैं। बिहार और भारत चुप नहीं बैठने वाले जब तक दोषियों को सज़ा नहीं दी जाती। बिहार जिंदाबाद।'
आपको बात दें कि 34 वर्षीय सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार 14 जून, 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सुशांत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन में थे और मुंबई के ही एक डॉक्टर से उनका इलाज चल रहा था।
वहीं एक्टर के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2013 में फिल्म 'काय पो छे!' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में सुशांत के अभिनय की जमकर तारीफ की हुई। 'काय पो छे!' के बाद उन्होंने 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' और 'छिछोरे' जैसी बड़ी फिल्में की थीं। वहीं उनकी अगली फिल्म 'दिल बेचारा' भी रिलीज के लिए लगभग तैयार है।