यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shehzada Trailer: 2023 में 'शहजादा' के साथ खुलेगा कार्तिक आर्यन का खाता, इस दिन आ रहा है फिल्म का ट्रेलर
Shehzada Trailer Release Date शहजादा में कार्तिक आर्यन के साथ कृति सेनन फीमेल लीड रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। 2022 में भूल भुलैया और फ्रेडी जैसी सफल फिल्में देने के बाद कार्तिक आर्यन 2023 का स्वागत शहजादा के साथ करने जा रहे हैं। फरवरी में रिलीज हो रही फिल्म के साथ इस साल कार्तिक अपना खाता खोलेंगे। मेकर्स ने अब फिल्म के प्रमोशंस का प्लान बना लिया है, जिसका आगाज ट्रेलर रिलीज के साथ होगा।
शहजादा का निर्देशन वरुण धवन के भाई रोहित धवन ने किया है। यह अल्लू अर्जुन की हिट तेलुगु फिल्म अलावैकुंठपुरमुलु का आधिकारिक रीमेक है। फिल्म में कार्तिक और कृति के साथ मनीषा कोइराला, परेश रावल, रोनित रॉय, सचिन खेडेकर अहम किरदारों में दिखेंगे। लुका छुपी के बाद कार्तिक और कृति की यह दूसरी फिल्म है। फिल्म का संगीत प्रीतम ने किया है, जबकि निर्माण भूषण कुमार, अल्लू अरविंद और अमन गिल ने किया है। फिल्म 10 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
यह भी पढ़े: Box Office Clashes 2023: जनवरी से ही शुरू हो जाएगा घमासान, 2023 में इन फिल्मों के बीच होगी कांटे की टक्कर
मुंबई लॉन्च होगा शहजादा का ट्रेलर
.jpg)
शहजादा का ट्रेलर 12 जनवरी को मुंबई में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद कार्तिक अपनी लीडिंग लेडी कृति सेनन के साथ सिटी टूर्स पर निकलेंगे। फिल्म की टीम के मुताबिक, कार्तिक और कृति 13 जनवरी को पंजाब के जालंधर शहर में लोहड़ी का पर्व मनाएंगे। 14 जनवरी को मकर संक्रांति के मौके पर कच्छ में होने वाले पतंगों के उत्सव में भाग लेंगे।
View this post on Instagram
शहजादा, पठान के बाद 2023 की दूसरी बड़ी मास एंटरटेनर फिल्म है। इस एक्शन फैमिली ड्रामा के साथ कार्तिक एक नये अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे। फिल्म का टीजर पिछले साल कार्तिक के जन्मदिन पर रिवील किया गया था, जिसमें उनके एक्शन और कृति की अदाओं की झलक दिखायी गयी थी। रिपोर्ट्स यह भी हैं कि शहजादा का ट्रेलर सिनेमाघरों में पठान के साथ अटैच किया जा रहा है।
2022 रहा कार्तिक आर्यन के नाम
2022 में कार्तिक बॉलीवुड के सबसे सफल सितारों में शामिल रहे। कार्तिक की फिल्म भूल भुलैया 2 सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और फिल्म ने 185 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर किया था। इसके बाद डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उनकी फिल्म फ्रेडी स्ट्रीम हुई, जिसमें कार्तिक बिल्कुल अलग रूप में नजर आये। इस फिल्म में उन्होंने एक अंतर्मुखी डेंटिस्ट का किरदार निभाया था, जो दब्बू किस्म का है। ऐसा किरदार कार्तिक ने पहली बार निभाया और उन्हें सराहा भी गया।
