Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल ने गाया सिद्धार्थ शुक्ला का गाना 'दिल को करार आया', नम हुई फैंस की आंखें
Shehnaaz Gill sings Sidharth Shuklas song Dil Ko Karaar Aaya शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला की खूबसूरत जोड़ी हमेशा से फैंस की फेवरेट रही है। अब एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला का गाना गाते हुए दिख रही हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shehnaaz Gill sings Sidharth Shukla's song Dil Ko Karaar Aaya: शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला फैंस की चहेती जोड़ी है। भले ही एक्टर अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके चाहने वाले अक्सर उनको याद करते हैं। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर फैंस सिद्धार्थ शुक्ला की वजह से इमोशनल हो गए है। ट्विटर पर शहनाज गिल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह सिद्धार्थ शुक्ला का गाना गाते हुए नजर आ रही हैं। वीडियो ने एक बार फिर सिडनाज की यादें ताजा कर दी है।
सिद्धार्थ शुक्ला को दिया ट्रिब्यूट
शहनाज गिल हाल ही में दुबई गई थीं, जहां उन्होंने फिल्मफेयर मिडिल ईस्ट अचीवर्स नाइट में शिरकत की। इस अवॉर्ड नाइट में एक्ट्रेस ने अवॉर्ड भी जीता और सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट दिया। अवॉर्ड लेने के बाद शहनाज ने मंच पर सिद्धार्थ को याद करते हुए कहा, थैंक्यू मेरी लाइफ में आने के लिए और मेरे पर इतना इन्वेस्ट किया कि आज मैं यहां क पहुंची हूं...यह आपके लिए है सिद्धार्थ शुक्ला।
भरे गले से शहनाज ने गाया ये गाना
ट्विटर पर वायरल हुए इस वीडियो में शहनाज गिल कुछ लोगों के साथ नजर आ रही हैं, इनमें रैपर एमसी स्क्वायर भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में शहनाज, सिद्धार्थ शुक्ला का गाना दिल को करार आया गाते हुए दिख रही है। गाते वक्त एक्ट्रेस बेहद इमोशनल नजर आ रही हैं और नजरे झुकाए गा रही हैं। यहां देखें वीडियो...
Baby I'm not crying 😢.....#DilKoKaraarAaya #ShehnaazGill pic.twitter.com/u0aBi9jabV— sal (@navion1990) November 24, 2022
बिग बॉस में बनी थी सिडनाज की जोड़ी
शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 में मिले थे। शो में दोनों इतने करीब आ गए थे कि फैंस के चहेते बन गए थे। फैंस ने दोनों को प्यार से सिडनाज नाम दिया था। दोनों बिग बॉस 13 के अंत तक शो में बने रहे थे और सिद्धार्थ शुक्ला ने विजेता की ट्रॉफी उठाई थी।
View this post on Instagram
शहनाज गिल की आने वाली फिल्में
शहनाज गिर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े, सिद्धार्थ निगम और जस्सी गिल भी शामिल है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पार साजिद खान की कॉमेडी ड्रामा फिल्म 100% भी है। इस फिल्म में शहनाज जॉन अब्राहम और रितेश देशमुख के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती हुई नजर आएंगी।