विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'मुझे परवाह नहीं...', Raghav Juyal संग बद्रीनाथ धाम जाने की खबरों के बीच Shehnaaz Gill ने किया ये पोस्ट

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 14 Nov 2023 10:13 AM (IST)

हाल ही में अभिनेत्री शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) और कोरियोग्राफर-अभिनेता राघव जुयाल बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Temple) के दर्शन करने पहुंचे। ...और पढ़ें

शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर किया क्रिप्टिक पोस्ट। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
शहनाज गिल ने सोशल मीडिया पर किया क्रिप्टिक पोस्ट। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. क्या शहनाज गिल और राघव जुयाल ने साथ में किए बद्रीनाथ के दर्शन?
  2. तस्वीरें और वीडियो वायरल होने पर शहनाज गिल ने तोड़ी चुप्पी!
  3. राघव जुयाल के साथ डेटिंग को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं शहनाज

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Shehnaaz Gill and Raghav Juyal at Badrinath Temple: शहनाज गिल बॉलीवुड का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं, जो अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इन दिनों वह अभिनेता राघव जुयाल के साथ बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने जाने को लेकर खबरों में हैं। इस बीच अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

क्या शहनाज और राघव ने एक साथ किए बद्रीनाथ के दर्शन?

राघव जुयाल और शहनाज गिल इन दिनों उत्तराखंड में वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं। दोनों सोशल मीडिया पर वेकेशन की झलकियां शेयर करते रहते हैं। हाल ही में, शहनाज बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने भी गईं, जिसकी तस्वीरें अभिनेत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर कीं। फोटोज में अभिनेत्री बद्रीनाथ मंदिर के सामने अकेले पोज देते हुए दिखाई दीं। 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

यह भी पढ़ें- Shehnaaz Gill Pics: पहाड़ों की सैर पर निकलीं शहनाज गिल, एक्ट्रेस की कमाल की ब्यूटी चुरा लेगी दिल

शहनाज गिल की बद्रीनाथ की तस्वीरें वायरल होते ही लोगों की नजरें राघव जुयाल के एक वीडियो पर पड़ी। वह भी पिछले हफ्ते बद्रीनाथ मंदिर के दर्शन करने गए थे। वीडियो में अभिनेता को भोलेनाथ का आशीर्वाद लेते हुए देखा जा सकता है। जब वह भोलेनाथ का आशीर्वाद ले रहे थे, उस दौरान उनके बगल में मुंह ढके एक लड़की भी खड़ी थी, जिसे लोग शहनाज समझ रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि शहनाज ने बद्रीनाथ की फोटोज में जो जैकेट पहना था, वीडियो में उसने वही जैकेट पहना है।

शहनाज गिल ने किया क्रिप्टिक पोस्ट

राघव जुयाल के साथ बद्रीनाथ और उत्तराखंड घूमने की खबरों के बीच शहनाज गिल ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है। शहनाज ने अपना एक बूमरैंग वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिखा है, "मुझे परवाह नहीं है।" इस पोस्ट को देख लोगों का ये मानना है कि वह राघव संग चल रहीं खबरों पर रिएक्ट कर रही हैं।

Shehnaaz Gill Post

शहनाज और राघव का जुड़ चुका है नाम

'किसी का भाई किसी की जान' में शहनाज गिल और राघव जुयाल की जोड़ी दिखी थी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि शहनाज और राघव एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि, दोनों ने ही अपने रिश्ते को नकार दिया था। उनका कहना था कि वे बस अच्छे दोस्त हैं।

यह भी पढ़ें- शहनाज गिल संग अफेयर की खबरों पर राघव जुआल ने तोड़ी चुप्पी, एक्ट्रेस को लेकर बोले- "उसके लिए मुझे बुरा लगता है"