Move to Jagran APP

शशि कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को आज दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा जाएगा। शशि को ये सम्मान पृथ्वी थिएटर में दिया जाएगा। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली आज फिल्मों के सबसे बड़े पुरस्कार से शशि कपूर को नवाजेंगे। पूरा कपूर खानदार इस कार्यक्रम में शामिल होने

By Monika SharmaEdited By: Published: Sun, 10 May 2015 10:57 AM (IST)Updated: Sun, 10 May 2015 12:50 PM (IST)
शशि कपूर को मिला दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शशि कपूर को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली ने उन्हें सिनेमा के इस सबसे बड़े पुरस्कार से सम्मानित किया है। शशि को ये सम्मान पृथ्वी थिएटर में दिया गया है।

loksabha election banner

अरुण जेटली ने शशि कपूर के सम्मान में दो शब्द कहे। उन्होंने कहा, 'कपूर परिवार में तीसरी बार किसी को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार मिला है और मैं उम्मीद करता हूं कि ये सिलसिला जारी रहेगा।' शशि कपूर से पहले पृथ्वीराज कपूर और राज कपूर को भी दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मिले थे।

अमिताभ बच्चन ने भी शशि कपूर के लिए सम्मान भरी बातें कहीं ।

पूरा कपूर खानदार इस कार्यक्रम में शामिल हुआ है। इस अवसर के लिए कपूर परिवार ने एक ऑडियो-विजुअल भी तैयार किया है, जिसे कार्यक्रम में दिखाया गया।

उनके भतीजे ऋषि कपूर ने शशि कपूर के बारे में दो शब्द कहे और सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी। इसके बाद शशि के बेटे कुणाल और बेटी संजना उन्हें सबके सामने लेकर आए।

शशि कपूर 10 मई को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से नवाजे जाएंगे

कार्यक्रम में बॉलीवुड की कई नामी हस्तियां इसमें शिरकत करने पहुंची। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, रेखा, हेमा मालिनी, सैफ अली खान, जावेद अख्तर, शबाना आजमी, जीनत अमान, आशा पारेख और वहीदा जैसे कई कलाकार शिरकत करने पहुंचे।

इससे पहले शशि कपूर के भतीजे रणबीर कपूर ने दिल्ली में हुए 62वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कार्यक्रम के दौरान एक्टर-डायरेक्टर शशि कपूर के फिल्मी सफर को बयां किया था।

सलमान की सजा पर बोलने से बचे रणबीर, पर कहा ...!

गौरतलब है कि शशि कपूर बीमार होने की वजह से दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लेने के लिए दिल्ली नहीं आ पाए थे। डॉक्टर ने उन्हें सफर करने के लिए मना किया था। इसलिए शशि कपूर को मुंबई में ही अवॉर्ड दिया गया।

शशि कपूर ने अपने लंबे करियर में 150 से ज्यादा फिल्मों में काम किया और उनकी ज्यादा फिल्मों को सराहा गया।

रणबीर कपूर बोले, अगले साल कर लूंगा कट्रीना कैफ से शादी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.