विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

5 लड़कियों को एक साथ डेट कर रहा था Shanaya Kapoor का एक्स बॉयफ्रेंड, एक्ट्रेस ने पकड़ा था रंगेहाथ

Published: Fri, 13 Feb 2026 04:04 PM (IST)

Tu Yaa Main एक्ट्रेस शनाया कपूर ने हाल ही में खुलासा किया कि उन्हें उनका एक्स बॉयफ्रेंड 5 लड़कियों के ...और पढ़ें

5 लड़कियों को एक साथ डेट कर रहा था शनाया कपूर का एक्स

5 लड़कियों को एक साथ डेट कर रहा था शनाया कपूर का एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर संजय कपूर और महीप कपूर की बेटी शनाया कपूर इस वक्त आदर्श गौरव के साथ अपनी लेटेस्ट फिल्म 'तू या मैं' के प्रमोशन में बिजी हैं। एक्ट्रेस, जो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में चुप रहती हैं उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने पिछले रिलेशनशिप से जुड़ी एक चौंकाने वाली घटना के बारे में बताया। शनाया ने बताया कि उन्होंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड को विदेश में वेकेशन के दौरान पांच दूसरी लड़कियों के साथ धोखा देते हुए पकड़ा था।

एक पॉडकास्ट के दौरान, उन्होंने अपने डरावने इमोशनल चीटिंग एक्सपीरियंस और उस सिचुएशन को कैसे हैंडल किया, इस बारे में बात की। उन्होंने कहा, 'मेरा एक्सपीरियंस दिल तोड़ने वाला था, मैं ट्रॉमा में थी। मैं सोचती थी कि ये बेस्ट रिलेशनशिप है'। उन्हें लगता था कि ये उनकी जिंदगी का सबसे परफेक्ट रोमांटिक रिलेशनशिप था।

यह भी पढ़ें- सर्वाइवल थ्रिलर Tu Ya Main के लिए शनाया कपूर ही क्यों हुईं कास्ट? डायरेक्टर बिजॉय नांबियार ने तोड़ी चुप्पी

वेकेशन पर एक्स बॉयफ्रेंड को पकड़ा रंगेहाथों

हालांकि जब शनाया और उनके एक्स-बॉयफ्रेंड किसी फॉरेन लोकेशन पर छुट्टियां मना रहे थे, तो उन्हें असली सच्चाई का पता चला। जब वे डिनर के लिए बाहर जाने की तैयारी कर रहे थे, तो शनाया का फोन डिस्चार्ज हो गया था। तब उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड के फोन से कैब बुक की और इसी बीच राइड बुक करते समय उन्होंने उसकी एक्स-गर्लफ्रेंड का एक मैसेज नोटिफिकेशन देखा। हालांकि यह शुरू में एक नॉर्मल टेक्स्ट जैसा लगा, लेकिन उसने चैट खोली तो कुछ और ही पाया।

shanaya kapoor (2)

5 लड़कियों को एक साथ कर रहा था डेट

बाद में, एक्ट्रेस ने बताया कि जब उसने और चेक किया तो उसे चार और लड़कियों के साथ भी ऐसी ही बातचीत मिली। दूसरी लड़की , तीसरी लड़की, चौथी, पांचवीं। वो पांच लड़कियों को मैसेज कर रहा था'।

अनन्या पांडे को भेजे स्क्रीनशॉट

शनाया ने तुरंत उन चैट के स्क्रीनशॉट लिए और स्नैपचैट पर अपने दोस्तों को भेज दिए। उसके ग्रुप BFFs में से एक अनन्या पांडे भी थी। अनन्या ने उन्हें जल्दी से वह जगह छोड़कर वापस आने की सलाह दी, क्योंकि वे पास में ही थे, क्रिसमस के समय ट्रैवल कर रहे थे। लेकिन, विदेश में होने के कारण, शनाया फंसी हुई और बेबस महसूस कर रही थी। इसीलिए मैंने डिनर पर ऐसे दिखाया जैसे सब ठीक है'।

shanaya kapoor (1)

इसके बाद जब शनाया ने इस बारे में बॉयफ्रेंड से बात करनी चाही तो उसने कहा कि यह सब मैसेज पर बात होती है फिजिकली कोई रिलेशन नहीं है। लेकिन शनाया ने कहा कि ये इमोशनल चीटिंग है और उसे छोड़ दिया।

इस बीच, वर्क फ्रंट पर शनाया कपूर की फिल्म 'तू या मैं' को बिजॉय नांबियार ने डायरेक्ट किया है। यह थिएटर में विशाल भारद्वाज की फिल्म 'ओ रोमियो' से क्लैश कर रही है, जिसमें शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी हैं। दोनों फिल्में 13 फरवरी को थिएटर में रिलीज हुईं।

यह भी पढ़ें- Tu Yaa Main Review: रोमांचक है जिंदगी और मौत का खेल, शनाया- आदर्श गौरव की सरवाइवल थ्रिलर की खूनी कहानी में कौन बचेगा?