Shamshera Vs Ranveer Singh: रणबीर कपूर के शमशेरा लुक के आगे फीका पड़ा रणवीर सिंह का ‘खिलजी’ लुक! कौन है किसी से ज्यादा दमदार
Shamshera Vs Ranveer Singh शनिवार को सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। लुक सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी तुलना रणवीर सिंह के खिलजी लुक से हो रही है।
नई दिल्ली, जेएनएन।Shamshera Vs Ranveer Singh: शनिवार को रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म शमशेरा का एक पोस्टर सोशल मीडिया पर लीक हो गया है। रणबीर कपूर को शमशेरा लुक में देखकर इंटरनेट पर तहलका मच गया है। उनका ये लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लीक हुए शमशेरा के इस पोस्टर में रणबीर कपूर अब तक के सबसे अलग अंदाज में दिख रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ अपने हाथों में एक हथियार लिए हुए काफी गुस्से में दिख रहे हैं।
यहां देखें पोस्टर-
रणबीर कपूर के इस लुक को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर और वायरल हो रही है, जिसमें एक ओर शमशेरा के रणबीर कपूर, तो दूसरी ओर पद्मावत के अलाउद्दीन खिलजी रूप में रणवीर सिंह नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों के लुक की तुलना कर रहे हैं और तस्वीर पर कमेंट कर अपने स्टार को बेस्ट बता रहे हैं, जबकि कुछ फैंस रणबीर कपूर के लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
देखें पोस्टर-
View this post on Instagram
फैंस में छड़ी वजह
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस तस्वीर ने एक नई वजह को जन्म दे दिया है, जिसमें फैंस बढ़ चढ़कर भाग ले रहे हैं और अपने स्टार को खुलकर सपोर्ट कर रहे हैं। रणबीर कपूर और रणवीर सिंह की इस तस्वीर को पैपराजी फोटोग्राफर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है।
Too hot to handle 🔥🔥 #SHAMSHERA poster leaked!!! And woaaahh 😍😍😍 Ranbir Kapoor looks HOTTER than ever ❤️❤️ #ShamsheraPosterLeaked #RanbirKapoor #Bollywood #NewLook #LoveRK #RanbirKapoorFans pic.twitter.com/Timjn0sw1L— Ranbir Kapoor Universe (@RanbirKUniverse) June 18, 2022
यशराज फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म शमशेरा में रणबीर कपूर एक डकैत आदिवासी की भूमिका में नजर आने वाले हैं, जो आदिवासियों को आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लोहा लेते हुए दिखाया जाएगा। इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ वाणी कपूर और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1800 की अंत पर बेस्ड हो सकती है।