Shamshera Teaser Out: केजीएफ के बाद अब 'शमशेरा' में संजय दत्त का ऐसा रूप देख सिहर उठेंगे आप, सांसों में तूफान लिए आ रहे हैं रणबीर कपूर
Shamshera Teaser Out रणबीर कपूर की फिल्म शमशेरा का टीजर रिलीज हो चुका हैं। इस ट्रेलर में रणबीर कपूर अपने लोगों के साथ मिलकर अंग्रेजी हुकूमत से टक्कर लेते हुए दिख रहे हैं। साथ ही ट्रेलर में संजय दत्त का बेहद खूंखार लुक दिख रहा है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shamshera Teaser Out: रणबीर कपूर लगातार अपनी आने वाली फिल्मों के लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इन दिनों वो फिल्म शमशेरा को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच फिल्म मेकर्स ने शमशेरा की टीजर रिलीज कर दिया हैं। टीजर में आदिवासी योद्धा के रूप में रणबीर कपूर अंग्रेजी हुकूमत से अपने लोगों के साथ मिलकर लोहा लेते हुए दिख रही हैं।
2मिनट से कम से इस टीजर की शुरुआत अंग्रेजी हुकूमत से आत्याचार उत्पीड़िन से होती है, जिसमें सिहापी लोगों को जुल्म करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच रणबीर कपूर अनपे लोगों के साथ मिलकर अंग्रेजी सरकार के खिलाफ लड़ते हुए दिख रहे हैं। वहीं, टीजर में फिल्म अहम किरदार निभा रहे अभिनेता संजय दत्त का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया है, जिसको देखकर आप सिहर उठेंगे।
View this post on Instagram
इस टीजर को यरशज फिल्म्स के आधिकारिक इंटस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। वहीं, मेकर्स ने टीजर के साथ-साथ शमशेरा के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी एलान किया है। फिल्म के ट्रेलर से 24 जून को पर्दा उठेगा।
इससे पहले मेकर्स ने पोस्टर रिलीज कर रणबीर कपूर का फर्स्ट लुक साझा किया था। रणबीर कपूर को शमशेरा के लुक में देखकर इंटरनेट पर तहलका मच गया है। उनका ये लुक तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लीक हुए शमशेरा के इस पोस्टर में रणबीर कपूर अब तक के सबसे अलग अंदाज में दिख रहे हैं। पोस्टर में अभिनेता लंबे बालों और बढ़ी हुई दाढ़ी के साथ अपने हाथों में एक हथियार लिए हुए काफी गुस्से में दिख रहे हैं। साथ ही पोस्टर में उनके पीछे कई पहाड़ नजर आ रहे हैं।
शमशेरा की कहानी
करण मल्होत्रा के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी 1800 की अंत पर बेस्ड है। इसमें डकैत आदिवासी अपने आधिकारों और आजादी के लिए अंग्रेजों से लड़ते हुए दिखाई देंगे। फिल्म में रणबीर कपूर, वाणी कपूर और दिग्गज अभिनेता संजय दत्त भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है।