Move to Jagran APP

Shaktimaan On DD National: जानिए, कितने बजे से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा 'शक्तिमान'

महाभारत और रामायण जैसे शोज़ के बाद अब इंडियन सुपर हीरो की बारी है। दूरदर्शन ने अब इस शो के टाइमिंग के बारे में भी जानकारी दे दी है।

By Rajat SinghEdited By: Published: Wed, 01 Apr 2020 05:48 PM (IST)Updated: Wed, 01 Apr 2020 05:48 PM (IST)
Shaktimaan On DD National: जानिए, कितने बजे से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा 'शक्तिमान'
Shaktimaan On DD National: जानिए, कितने बजे से दूरदर्शन पर प्रसारित होगा 'शक्तिमान'

नई दिल्ली, जेएनएन। शक्तिमान के शो दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित होने के लिए तैयार है। 1 अप्रैल यानी आज से इस शो को दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा। इसको लेकर पहले ही दूरदर्शन ने ऑफ़िशियल घोषणा कर दी है। महाभारत और रामायण जैसे शोज़ के बाद अब इंडियन सुपर हीरो की बारी है। दूरदर्शन ने अब इस शो के टाइमिंग के बारे में भी जानकारी दे दी है।

loksabha election banner

दूरदर्शन ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। चैनल ने अपने ऑफ़िशियल ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना अपने स्टाइल में बता रहे हैं कि शो का प्रसारण 8 बजे रात से होगा। इस ट्वीट ने डीडी नेशनल ने लिखा है, 'शक्तिमान दूरदर्शन पर लौट आया है। देखिए,  अपना पसंदीदा शो शक्तिमान मुकेश खन्ना के साथ आज रात 8 बजे केवल डीडी नेशलन पर।' इस ट्वीट में एक डायलॉग भी शेयर किया गया, ' न तो मैं कोई अवतार हूं न कोई फरिश्ता, बुराई का दुश्मन हूं सच से हैं मेरा रिश्ता, दुश्मन मेरी बुराई है बुरे इंसान नहीं, मानोगे बात मेरी तो कोई नुकसान नहीं।'

आने वाला है सीक्वल

शक्तिमान के फैंस के लिए एक और खुशख़बरी की बात है। ख़बरों की मानें, तो जल्द ही शो का सीक्वल आने वाला है। लॉकडाउन की वजह से इसके सीक्वल की शूटिंग बंद हो गई है, लेकिन जल्द ही शूटिंग फिर से शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी शक्तिमान का किरदार निभा चुके मुकेश खन्ना ने दी है। मुकेश खन्ना ने बॉम्बे टाइम्स को बताया है कि शक्तिमान के सीक्वल लाने पर काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस पर लंबे समय से काम चल रहा है। 

मुकेश खन्ना के मुताबिक, इस शो का सीक्वल आज के हिसाब से होगा। हाालांकि, नैतिक शिक्षाएं वहीं होगीं, जो पहले शो में हुआ करती थीं। मुकेश ने बताया कि लोग यह जनाना चाहते है कि आखिरी शक्तिमान के साथ क्या हुआ? जैसे ही कोरोना संकट ख़त्म होगा हम इस पर दोबार काम शुरू करेंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.