Move to Jagran APP

होली की मस्ती में शिल्पा शेट्टी और शक्ति कपूर, जमकर किया डांस, देखें 10 ख़ास फोटो

लंबे समय बाद शक्ति कपूर अपने पूरे रंग में दिखे। छेड़छाड़ और मस्ती के माहौल में शक्ति कपूर और शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया और दर्शकों का मनोरंजन किया।

By Hirendra JEdited By: Published: Tue, 19 Mar 2019 10:40 AM (IST)Updated: Thu, 21 Mar 2019 02:13 PM (IST)
होली की मस्ती में शिल्पा शेट्टी और शक्ति कपूर, जमकर किया डांस, देखें 10 ख़ास फोटो
होली की मस्ती में शिल्पा शेट्टी और शक्ति कपूर, जमकर किया डांस, देखें 10 ख़ास फोटो

मुंबई। बॉलीवुड की हवाओं में होली का असर घुलने लगा है और इसका सबूत हैं शक्ति कपूर Shakti Kapoor और शिल्पा शेट्टी Shilpa Shetty की ये तस्वीरें। ये तस्वीरें ‘सुपर डांसर 3’ Super Dancer 3 शो के होली स्पेशल से आई हैं और बता रही हैं कि होली का रंग इस बार और भी गाढ़ा होने वाला है।

loksabha election banner

आइये आप भी देखिये शक्ति कपूर और शिल्पा शेट्टी का यह अंदाज़। लंबे समय बाद शक्ति कपूर अपने पूरे रंग में दिखे। छेड़छाड़ और मस्ती के माहौल में शक्ति कपूर और शिल्पा शेट्टी ने जमकर डांस किया और दर्शकों का मनोरंजन किया। आप देख सकते हैं शिल्पा शेट्टी कैसे शर्मा रही हैं और शक्ति कपूर पूरे जोश और उत्साह से उन्हें पुकार रहे हैं! 

यह भी पढ़ें: ‘मर्द को दर्द नहीं होता’ देखने पहुंची भाग्यश्री, सुनील ग्रोवर का दिखा अलग अंदाज़, देखें तस्वीरें

बहरहाल, आप देख सकते हैं इस मौके पर शिल्पा शेट्टी बेहद खूबसूरत नज़र आयीं। शिल्पा के ड्रेसिंग सेन्स की तारीफ़ हर कोई करता है और इस दौरान भी उनके आउटफिट ने सभी को इम्प्रेस किया।

 जबकि शक्ति कपूर तो उर्जा से भरे हुए काफी उत्साहित नज़र आ रहे हैं। वो सभी को डांस करने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं! इस तस्वीर में उनके साथ सुपर डांसर के बच्चे भी मंच पर मौजूद हैं।

 शक्ति कपूर ने बच्चों के साथ भी खूब इंजॉय किया। आप देख सकते हैं वो कैसे ठुमके लगा रहे हैं। 67 की उम्र में भी शक्ति कपूर की एनर्जी कमाल की है।

लेकिन, सबसे ज्यादा ध्यान तो शिल्पा और शक्ति कपूर के पर्फोमेंस ने खींचा। दर्शकों के लिए इन दोनों को एक साथ डांस करते देखने का यह मौका भी स्पेशल रहा। 

 सुपर डांसर 3 के आने वाले एपिसोड में आप भी इन दोनों की मस्ती और डांस देख पायेंगे। अब आप सोच रहे होंगे कि शिल्पा और शक्ति कपूर में इतनी ज़बरदस्त बॉन्डिंग कैसे दिख रही है? तो आपको बता दें कि ये दोनों 11 फ़िल्मों में साथ काम कर चुके हैं जिनमें हथियार, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी जैसी फ़िल्में उल्लेखनीय हैं।

शक्ति कपूर ने ही नहीं शिल्पा शेट्टी ने भी इस मूमेंट को खूब इंजॉय किया। उनके चेहरे पर वो मस्ती आप साफ़ देख सकते हैं।

शिल्पा और शक्ति कपूर के अलावा गोविंदा ने भी अपने डांस से सुपर डांसर होली स्पेशल कार्यक्रम को और भी ख़ास बना दिया। गोविंदा बॉलीवुड के बेहतरीन डांसर्स में से रहे हैं। 

और यह रही शूटिंग के दौरान अनुराग बसु, शिल्पा शेट्टी, गोविंदा, शक्ति कपूर और डांस मेंटर गीता कपूर की एक तस्वीर। सभी ने इस दौरान खूब इंजॉय किया।

यह भी पढ़ें: कटरीना कैफ़ ने खरीदी ये चमचमाती कार, कीमत जानकर चौंक जायेंगे आप, देखें तस्वीरें

तस्वीरें देखकर यह कहना गलत नहीं होगा कि कुल मिलाकर यह एपिसोड दर्शकों को जमकर इंटरटेन करने वाला है! 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.